ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेशाब में खून का जाना हो सकता है इस बड़ी बीमारी का लक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पेशाब में खून का जाना हो सकता है इस बड़ी बीमारी का लक्षण

By Om Prakash Verma
Published: April 6, 2023
Share
पेशाब में खून का जाना हो सकता है इस बड़ी बीमारी का लक्षण
पेशाब में खून का जाना हो सकता है इस बड़ी बीमारी का लक्षण
SHARE

भिलाई। पेशाब में खून जाने पर कुछ लोग कूदकर इस नतीजे पर पहुंच जाते हैं कि यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यूटीआई का मामला है। संक्रमण का इलाज शुरू कर दिया जाता है और कई दिन इसे उधेड़बुन में गुजर जाते हैं। जब तकलीफ बढ़ती चली जाती है तब जाकर लोग नेफ्रोलॉजिस्ट के पास पहुंचते हैं। कई बार यह एक गंभीर बीमारी के लक्षण होते हैं जिसका तत्काल इलाज कर किडनी को बचाया जा सकता है।

वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ विजय वच्छानी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक 40 वर्षीय महिला को मित्तल हॉस्पिटल लाया गया। महिला का पिछले लगभग एक पखवाड़े से यूटीआई के लिए इलाज चल रहा था। इस बीच रोगी के पेशाब की मात्रा लगातार कम होती चली गई। सोनोग्राफी करने पर किडनी में छोटी-छोटी पथरियां भी मिली थीं। जब इलाज से कोई लाभ नहीं हुआ तो अंतत: उसे अस्पताल लाया गया।

जांच करने पर पाया गया कि महिला का यूरिन आउटपुट 24 घंटे में 100 मिली से भी कम था। रक्त में क्रेटिनिन की मात्रा बढ़कर 15 तक जा चुकी थी। यह एक मेडिकल इमरजेंसी थी जिसमें तत्काल आक्रामक इलाज की जरूरत थी। हमने महिला का प्रतिदिन डायलिसिस करना शुरू किया। 4-5 दिन बाद जब स्थिति कुछ संभली तो किडनी की बायप्सी की गई। किडनी में छोटे-छोटे फिल्टर होते हैं। इनमें सूजन आ गई थी। मरीज की प्लाज्माफेरेसिस (रक्त के तरल पदार्थ का शोधन) किया गया। प्लाज्माफेरेसिस के 14 चक्र दिये गये। अब महिला की स्थिति ठीक है। यूरिन आउटपुट 700 से 800 एमएल तक पहुंच गया है।

डॉ वच्छानी ने बताया कि इस बीच महिला की किडनी को स्थायी नुकसान पहुंचा है। उसे पूरी तरह रिकवर करना शायद संभव नहीं होगा। यदि रक्तस्राव को गंभीरता से लेते हुए समय पर इलाज प्रारंभ कर दिया गया होता तो स्थिति नहीं बिगड़ती। उन्होंने कहा कि पेशाब के गुलाबी दिखने या उसमें खून के थक्के दिखने पर तत्काल किसी योग्य नेफ्रोलॉजिस्ट से जांच करवानी चाहिए। प्रारंभिक चरणों में न केवल इसका इलाज सरल होता है बल्कि किडनी को स्थायी नुकसान पहुंचने से बचाया जा सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोट्र्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: श्रीकंचनपथ डॉट कॉम की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को श्रीकंचनपथ डॉट कॉम के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। श्रीकंचनपथ डॉट कॉम लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: गरीब परिवार की बेटी खुशबू की एमबीबीएस पढ़ाई के लिए किया लेपटॉप व 50 हजार रुपए की सहायता मंजूर
यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठाना पाक को पड़ा भारी, भारत ने दिखाया आईना
अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण, 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रेक्टिस के दौरान कैप्टन रोहित शर्मा हुए चोटिल
एसबीआई के दो एटीएम काटकर लाखों की रकम पार, वारदात को अंजाम देने के बाद आग लगाकर फरार हुए आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 दिन मासूम को दादी ने जिंदा फेंक दिया कुएं में, पोते की चाह में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम… अब खाएगी जेल की हवा
Next Article आधार अपडेट, आयुष्मान के साथ बनेगा श्रमकार्ड, शिविर की शुरूआत जोरातराई से टैक्स जमा करने 15 अप्रैल तक मोहलत, नहीं लगेगा अधिभार, 16 प्रतिशत लोगों ने जमा नहीं की है टैक्स की राशि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?