ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 05 में ड्राइव इन वैक्सीनेशन की हुई शुरूआत… आवश्यक कार्य से निकले वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे टीका लगवाने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेक्टर 05 में ड्राइव इन वैक्सीनेशन की हुई शुरूआत… आवश्यक कार्य से निकले वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे टीका लगवाने

By @dmin
Published: May 11, 2021
Share
सेक्टर 05 में ड्राइव इन वैक्सीनेशन की हुई शुरूआत… आवश्यक कार्य से निकले वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे टीका लगवाने
नेताओं से भरा रहा हॉल
SHARE

भिलाई। सेक्टर क्षेत्र में भी आज से ड्राइव इन वैक्सीनेशन की शुरूआत हो चुकी है। जैसे ही लोगों को पता चला कि सेक्टर 5 में शाम को टीकाकरण हो रहा है, वहां से गुजरने वाले आवश्यक कार्य से निकले हुए वरिष्ठ नागरिक भी टीका लगवाने पहुंच गए। सेक्टर क्षेत्र में यह पहला टीकाकरण केन्द्र है जहां वरिष्ठ नागरिक अपने स्वयं के चार पहिया वाहन से आकर कार में ही बैठे-बैठे टीका लगवायेंगे। इसके लिये सेक्टर 05 गणेश मंदिर के सामने का स्थल चयन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान इसके आस पास की सड़के खाली है जिन्हें पार्किंग स्थल बनाया गया है। इस स्थल पर वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुये सायं कालीन टीकाकरण का फैसला लिया गया है ताकि धूप से राहत मिल सके, यह निगम प्रशासन की एक अच्छी पहल है।
विधायक देवेन्द्र यादव ने टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं पूर्व एमआईसी सदस्य नीरज पॉल ने सुबह से ही लोगों को टीकाकरण की सूचना दे दी थी। नीरज पाल ने निगम से समन्वय कर टीकाकरण की तैयारियों में जुटे हुये थे। विधायक देवेन्द्र यादव ने टीकाकरण पश्चात वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनका कुशल क्षेप पुछा और वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील किये, उन्होंने कहा कि ड्राइव इन वैक्सीनेशन जिला एवं निगम प्रशासन की अच्छी पहल है, टीकाकरण को लेकर भिलाई निगम नवाचार का उपयोग कर रहा है, जिससे टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में हमारे पास इसके बचाव के विकल्प के रूप में टीकाकरण एक बेहतर उपाय है।
भिलाई के नागरिक भी टीकाकरण को लेकर जागरूक है। सेक्टर क्षेत्र में ड्राइव इन वैक्सीनेशन से वरिष्ठ नागरिकों को राहत और उनके परिवारजन को शुकुन मिलेगा। टीकाकरण को लेकर भिलाई निगम क्षेत्र में एक व्यापक अभियान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। सूर्या मॉल के पार्किंग स्थल में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा वैशालीनगर हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट मैदान में सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक ड्राइव इन वैक्सीनेशन की मुहिम वरिष्ठ नागरिकों के लिये चलायी जा रही है। आज सेक्टर 05 में ड्राइव इन वैक्सीनेशन के प्रारंभ होने के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, उप अभियंता वसीम खान एवं श्वेता महेश्वर सहित अन्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को वोरा ने सौंपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कामकाज की रिपोर्ट
कॉमेडी थ्रिलर के साथ लौटेगी ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’ की जोड़ी, ये है लेटेस्ट अपडेट
छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन: एसके सुंदरानी बने अध्यक्ष
सीएम बघेल कल 17 करोड़ की लागत से स्थापित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च का करेंगे लोकार्पण
Good News : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड के लिए बिलासपुर की वेबसाइट का चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक नेपाल में राजनीतिक संकट : पीएम ओली को बड़ा झटका, संसद में नहीं जीत सके विश्वास मत
Next Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव भारत में कोरोना: दो माह बाद कुल संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या…. 15 दिन बाद नए मामलों में आई बड़ी कमी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?