ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीन एबट चोटिल होकर बाहर, जानिए किसे मिली ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सीन एबट चोटिल होकर बाहर, जानिए किसे मिली ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह

By @dmin
Published: December 31, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली,ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को अगले महीने भारत दौरे पर आना है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज सीन एबट की जगह टीम में डार्सी शॉर्ट को जगह दी गई है। बिग बैश लीग (बीबीएल) के दौरान साइड स्ट्रेन के चलते एबट चार सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 से 19 जनवरी के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पैट कमिंस, जोश हेजलवुज, मिशेल स्टार्क और केन रिचर्ड्सन जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं। एबट की जगह शॉर्ट को टीम में जगह दी गई है, जो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज होने के साथ-साथ रिस्ट स्पिनर भी हैं। ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर ट्रेवर हॉन्स ने कहा, ‘आईसीसी वर्ल्ड ट्वंटी20 (2020) और 2023 आईसीसी विश्व कप के प्लान के तहत सीन हमारे लिए अहम खिलाड़ी हैं और उनका इस तरह से टीम से बाहर होना काफी निराशाजनक है। डार्सी के टीम में आने से टीम को एक और स्पिनर ऑलराउंडर मिल जाएगा। एश्टन अगर के साथ वो टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। वो पहले भी दिखा चुके हैं कि वो कहीं भी धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकते हैं और ये टीम के लिए काफी अहम होगा।’
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया वनडे इंटरनेशनल टीम (Australia ODI squad for India Series): एरन फिंच (कप्तान), एश्टन अगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबूशेन, केन रिचर्ड्सन, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम (India ODI squad for Australia Series): विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी।

देहदान की घोषणा
भारत दौरे पर हैं लाबुशेन की नजरें
नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना की प्रगति की भी ली समीक्षा
वन भूमि पर मिले अधिकारों से बीजापुर के वनवासियों का संवर रहा जीवन… व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं वन संसाधन के अधिकारों ने दिलाया जल-जंगल-जमीन पर हक
पृथ्वी और मयंक ने हासिल की अहम उपलब्धि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उत्तरी भारत सहित दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी
Next Article सांसद के रूप में इस्तीफा देने के बाद ही डीडीसीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं गौतम गंभीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?