ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने दिए सभी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश…. सुनिश्चित करें कि शादी-ब्याह और दशगात्र कार्यक्रम में 10 से अधिक लोग न हो शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने दिए सभी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश…. सुनिश्चित करें कि शादी-ब्याह और दशगात्र कार्यक्रम में 10 से अधिक लोग न हो शामिल

By @dmin
Published: May 8, 2021
Share
सीएम बघेल ने दिए सभी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश
सीएम बघेल ने दिए सभी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शादी-ब्याह और दशगात्र के कार्यक्रम में 10-10 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। सभी कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि इनमें निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल न हो। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिले में होने वाले इन कार्यक्रमों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए है। साथ ही वहां कार्यक्रमों में कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने भी कहा। उन्होंने कहा कि इसके पालन के लिए वे अपने क्षेत्र अंतर्गत समाज प्रमुखों की बैठक लेकर आवश्यक समझाईश दें कि इन कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल न हों। उन्होंने इसके तहत सरपंच, पटवारी, शिक्षक, रोजगार सहायक तथा कोटवार आदि स्थानीय कर्मचारियों के माध्यम से गांव में कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में विधानसभा अध्यक्ष तथा मंत्रीगणों सहित ज्यादा संक्रमित वाले 11 जिलों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला तथा मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान चर्चा करते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों और अंतर्राज्यीय सीमाओं तथा खदान एवं फैक्ट्रियों में बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही वहां कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में निर्देशित किया। इसी तरह उन्होंने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को भी कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति घर में अलग से रहे और उसका परिवार के बाकी सदस्यों से मेल-जोल न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही कोरोना संक्रमित वाले व्यक्ति के पूरे परिवार को कोरोना की दवा तत्काल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी कलेक्टरों को अपने-अपने जिले में टीकाकरण के कार्य को विशेष गति के साथ चलाए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए लोगों को अधिक से अधिक प्रेरित करने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में वर्तमान में लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पीडीएस के तहत माह मई एवं जून के राशन को शीघ्रता से नि:शुल्क वितरण करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका वितरण महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्य के लिए विशेष जोर दिया। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने टेस्टिंग तथा ट्रेसिंग को बढ़ाने, गृह मंत्री श्री साहू ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, कृषि मंत्री श्री चौबे और वन मंत्री श्री अकबर ने कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा और खाद्य मंत्री श्री भगत ने गाइडलाइन के पालन सहित ब्लाक स्तर पर अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों में बढ़ोत्तरी के लिए कहा। इस दौरान उद्योग मंत्री श्री लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने भी आवश्यक सुझाव दिए।

कानपुर में होता एक और बिकरू कांड, छह थानों की पुलिस पर आरके दुबे ने दागीं 40 गोलियां
सरकार का बड़ा दावा: अल्फा-बीटा हो या डेल्टा-गामा, हर वैरिएंट पर काम करेंगी भारत की दोनों वैक्सीन
Bhilai Breaking : इंस्टा पर फायरिंग का वीडियो, दुर्ग एसपी के वाट्सएप पर पहुंची शिकायत, दो बदमाश गिरफ्तार
National Tribal Dance Festival: एक नवंबर से देश-विदेश के जनजातियों के रीति-रिवाजों से होंगे रूबरू
Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में गंगाजल पॉलीटिक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना का कोहराम: पहली बार एक दिन में 4,187 लोगों की मौत…. लगातार तीसरे दिन सामने आए 4 लाख से ज्यादा मामले
Next Article तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन, दो हफ्ते तक रहेगी पाबंदी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?