ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्राम पंचायत बरवासन की बदली तस्वीर : हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ग्राम पंचायत बरवासन की बदली तस्वीर : हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

By Poonam Patel Published June 1, 2026
Share
ग्राम पंचायत बरवासन की बदली तस्वीर : हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
ग्राम पंचायत बरवासन की बदली तस्वीर : हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
SHARE

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। विकासखण्ड मरवाही का बरवासन ग्राम पंचायत, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है, आज भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से विकास और खुशहाली की नई मिसाल बन चुका है। 1367 आबादी वाले इस गाँव में अब हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। ग्राम बरवासन में लगभग 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था विकसित की गई है। योजना के अंतर्गत 40 हजार लीटर क्षमता का 12 मीटर ऊँचाई वाला ओवरहेड टैंक तथा 10 हजार लीटर क्षमता की 5 जी.आई. स्ट्रक्चर टंकी स्थापित की गई हैं। इस तरह से कुल 90 हजार लीटर जल भंडारण क्षमता विकसित कर गाँव के 350 घरों तक पिछले 6 माह से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

योजना पूर्ण होने से पहले गाँव के लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को हैंडपंपों और दूसरे घरों से पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। लेकिन अब जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। गाँव की निवासी उर्मिला अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताती हैं “पहले पानी भरने के लिए दूर स्थित हैंडपंप तक जाना पड़ता था, जिससे बहुत समय और मेहनत लगती थी। अब घर पर ही नल से शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे हमारा समय बचता है और जीवन भी आसान हो गया है।

बरवासन के ग्रामीणजन इस योजना से बहुत खुश हैं।” जल जीवन मिशन ने केवल पानी की समस्या का समाधान नहीं किया, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सुधार लाया है। अब महिलाएँ और बच्चे पानी लाने की चिंता से मुक्त होकर अपने अन्य कार्यों और शिक्षा पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। गाँव में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। ग्राम बरवासन की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई राह खोल सकता है। जल जीवन मिशन आज गाँव के लोगों के लिए सुविधा, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक बन चुका है।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Poonam Patel June 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायगढ़ में एक और हाथी शावक की मौत : ग्रामीणों ने देखा शव… नदी पार करते समय डूबने की आशंका
Next Article सूक्ष्म निगरानी, तकनीक और सख्त कार्रवाई से अवैध खनन पर लग रहा अंकुश अवैध खनन पर राज्य भर में हो रही कार्रवाई, धमतरी में 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?