ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएए- सत्या नडेला बोले- बांग्लादेशी शरणार्थी को भारत में इन्फोसिस का सीईओ बनते देखना चाहता हूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

सीएए- सत्या नडेला बोले- बांग्लादेशी शरणार्थी को भारत में इन्फोसिस का सीईओ बनते देखना चाहता हूं

By @dmin
Published: January 14, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । अमेरिका की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने नागरिकता (संशोधन) कानून, 2019 पर दुख जताते हुए कहा है कि वह किसी बांग्लादेशी शरणार्थी को भारत में स्टार्टअप खड़ा करते या इन्फोसिस के सीईओ बनते देखना चाहते हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नडेला ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो भी हो रहा है, वह दुखद है…यह बुरा है…मैं तो भारत आनेवाले बांग्लादेशी शरणार्थी को भारत में अगला यूनिकॉर्न बनाने या इन्फोसिस का अगला सीईओ बनते देखना पसंद करूंगा।’ नडेला के इस बयान का प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने समर्थन किया है।
दरअसल, अमेरिकी शहर मैनहटन में संपादकों के साथ एक मीटिंग में उनसे भारत के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर सवाल पूछा गया। सवाल था, ‘आपकी (माइक्रोसॉफ्ट) जैसी कंपनियों को सरकार के साथ डील करने में बड़ा दबाव झेलना पड़ रहा है। मैं जानना चाहता हूं कि भारत के नागरिकता कानून को लेकर आपकी क्या राय है और क्या आपको उस (भारत की) सरकार के साथ काम करने में दिक्कत हो रही है जिस तरह वह आंकड़ों का इस्तेमाल कर रही है?’ इस सवाल के जवाब में उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि किसी देश को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए। देशों के बीच सीमाएं होती हैं और यह हकीकत है। मेरा मतलब है कि इमिग्रेशन इस देश (अमेरिका) का मुद्दा है, यह यूरोप और भारत का भी मुद्दा है, लेकिन ध्यान इस पर होना चाहिए कि कोई किस तरीके से यह तय करता है कि इमिग्रेशन क्या है, शरणार्थी कौन हैं, अल्पसंख्यक समूह कौन है?’
नडेला ने अपनी बात समझाने के लिए खुद का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि वह अगर ग्लोबल कंपनी के सीईओ बन पाए हैं और अगर उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल पाई है तो इसका श्रेय उन्हें भारत में टेक्नॉलजी तक मिली पहुंच और अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी को जाता है। उन्होंने समावेशी भारतीय संस्कृति का भी जिक्र किया और कहा कि बाजार की ताकतों और उदरावादी मूल्यों के कारण ही पूंजीवाद को बल मिला है, यह भारत की सरकार अच्छी तरह समझ रही होगी, उन्हें यह उम्मीद है। नडेला के बयान के बाद प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने उनका समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी हुई कि सत्य नडेला ने वही कहा जिसके लिए वह जाने जाते हैं। अब हम अपने आईटी क्षेत्र के किसी दिग्गज से उम्मीद करते हैं कि वह अब भी बोलने की हिम्मत जुटाएं।’

यूनिक्स ने 99 घंटे का प्लेटाइम और कस्टमाइज़ेबल इक्वलाइज़र मोड के साथ ‘नोट्स’ वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किया
कल से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, न्यूनतम बैलेंस के नियम सख्त, एटीएम से रुपए निकालना होगा महंगा, जानिए इन बदलावों के बारे में
सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में बढ़त
वेदांता एल्यूमिनियम कच्चे माल की सस्टेनेबल सोर्सिंग के लिए एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव से प्रमाणित
टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव : बांसुरी की सुरमयी धुन से गूंज उठा सभागार
Next Article बैंकों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें विभिन्न सेवाओं के नाम पर पैसा काटने की

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?