ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चोर दरवाजे से भारत में कारोबार करने की चीन की रणनीति एक झटके में खत्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

चोर दरवाजे से भारत में कारोबार करने की चीन की रणनीति एक झटके में खत्म

By @dmin
Published: July 25, 2020
Share
चोर दरवाजे से भारत में कारोबार करने की चीन की रणनीति एक झटके में खत्म
चोर दरवाजे से भारत में कारोबार करने की चीन की रणनीति एक झटके में खत्म
SHARE

चीन समेत पड़ोसी देशों की वस्तुओं और सेवाओं पर सख्ती, आत्मनिर्भर भारत से दोहरा झटका देने की तैयारी में सरकार

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार की ओर से पिछले दिनों चीन समेत कई पड़ोसी देशों के उत्पादों और सेवाओं पर पाबंदी लगाने के फैसले को उद्योग जगत आत्मनिर्भर अभियान के लिए बेहद अहम मान रहा है। पिछले महीने चीन के एप पर पाबंदी और उसके बाद दूसरे देशों के जरिये चोर दरवाजे से भारत में कारोबार करने की चीन की रणनीति एक झटके में खत्म होती दिख रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में भारत ने जो आर्थिक दिवार खड़ी की है उसे पार पाना चीन के लिए आसान नहीं होगा।
गुरुवार देर रात सरकार ने चीन समेत पड़ोसी देशों के उत्पादों और सेवाओं को सरकारी कंपनियों में भागीदारी पर रोक लगा दी। इसके पहले पिछले महीने चीन के 59 ऐप पर पाबंदी लग चुकी है जिससे चीन को करारा झटका लगा है। वहीं घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार पहले ही सरकारी कंपनियों में 200 करोड़ रुपये तक के ठेके को वैश्विक बोली के दायरे से बाहर कर चुकी है। इससे जहां देश की छोटी कंपनियों को फायदा होगा चीन समेत दुनिया की बड़ी कंपनियां एक झटके से इस फैसले से बाहर हो गईं।

Contents
  • चीन समेत पड़ोसी देशों की वस्तुओं और सेवाओं पर सख्ती, आत्मनिर्भर भारत से दोहरा झटका देने की तैयारी में सरकार
  • भारत कई मोर्चे पर चीन को पटखनी देनी की रणनीति
  • चीन को विनिर्माण हब गंवाने का डर

भारत कई मोर्चे पर चीन को पटखनी देनी की रणनीति

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन से बढ़ते तनाव के बाद भारत कई मोर्चे पर चीन को पटखनी देनी की रणनीति पर तेजी से अमल कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार एयर कंडीशनर, उसके कलपुर्जों, फर्नीचर और चमड़े के उत्पाद के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 16-17 अरब डॉलर (लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये) के निवेश के प्रस्तावों पर विचार कर रही है। सरकार की तैयारी जल्द से जल्द इन सामानों पर चीनी निर्भरता खत्म कर आत्मनिर्भर बनने की है। घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इन चीजों पर आयात शुल्क बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।

भारत में चीन का इन क्षेत्रों में है निवेश: ऑटोमोबाइल सेक्टर में 40%, स्टील में 17%, ऊर्जा क्षेत्र में 7%, निर्माण क्षेत्र में 5%, सर्विस सेक्टर में 5%

  • ऐसे दिया झटका
  • चीन को 45 हजार करोड़ रुपये का झटका 59 एप पर प्रतिबंध से लगेगा
  • 21 हजार करोड़ रुपये का इलेक्ट्रिक उत्पाद चीन से आयात नहीं करेगा भारत
  • भारत में उत्पादों पर प्रतिबंध से चीन को 5.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
  • 1,500 से अधिक उत्पादों की सूची साझा की है वाणिज्य मंत्रालय ने दूतावासों से
  • 1,054 प्रमुख उत्पाद इसमें शामिल हैं जो चीन से आते हैं
  • 550 ऐसे उत्पाद हैं जिनमें भारत और चीन दोनों बड़े निर्यातक हैं
  • 168 उत्पाद इसमें ऐसे हैं जिनमें भारत काफी हद तक चीन पर निर्भर
  • कितना है कारोबार
  • 70.32 अरब डॉलर का था आयात वित्त वर्ष 2018-19 में चीन से भारत को
  • 16.75 अरब डॉलर था भारत का चीन को निर्यात वित्त वर्ष 2018-19 में
  • 14.08% हिस्सेदारी चीन की भारत के कुल आयात में
  • 40 फीसदी हिस्सा चीन से आता है इलेक्ट्रिकल मशीनरी का करीब

चीन को विनिर्माण हब गंवाने का डर

चीन से दुनिया का पसंदीदा मैन्युफैक्चरिंग हब होने का तमगा छिन सकता है। कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुई दिक्कतों के बीच करीब एक हजार विदेशी कंपनियां सरकार के अधिकारियों से भारत में अपनी फैक्ट्रियां लगाने को लेकर बातचीत कर रही हैं। इनमें से कम से कम 300 कंपनियां मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल उपकरण और कपड़ा क्षेत्र में जल्द उतरने के लिए सरकार से सक्रिय रूप से संपर्क में हैं। अगर बातचीत सफल होती है तो यह चीन के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

बाधारहित निरन्तर शिपिंग के उद्देश्य से पोर्टर ने सम्पूर्ण भारत में इंटरसिटी कूरियर सर्विस की शुरुआत की
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को, मुख्य न्यायाधीश ने पुराने लंबित प्रकरणों को लेकर दिए यह निर्देश
बेकाबू कोरोना के बाद भी लापरवाह लोग… निगम ने दिखाई सख्ती… रास्ता रोककर वसूला जुर्माना
दीपिका से प्रेरणा लेकर अपने सपनो को पूरा करने की हिम्मत दिखाना चाहती हुं: ज्योति सक्सेना
सीएम बघेल ने विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र, बिलासपुर को उड़ान -5 योजना में जोड़ने की रखी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Driver takes a nap in the middle of the road चालक को बीच सड़क पर आई झपकी: पेड़ से टकरया ट्रेलर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
Next Article सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?