ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video : देखें कैसे सूधखोरों से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, एक लाख रुपए देकर वसूल लिए थे 7 लाख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurFeatured

Video : देखें कैसे सूधखोरों से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, एक लाख रुपए देकर वसूल लिए थे 7 लाख

By Mohan Rao
Published: September 29, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

बिलासपुर। यहां पर सूधखोरों से तंग आकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने खुदकुशी करने से पहले अपना एक वीडियो बनाया जिसमें उसने दो सूधखोरों को जिक्र किया जिनके कारण उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा था। युवक का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई और दोनों सूधखोर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तारवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह दोमुहानी में रहने वाले टीकम निषाद (35) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। इधर परिजनों को मृतक का एक वीडियो मिला जिसे वे उसकी आत्महत्या के पहले का बता रहे हैं। वीडियो में युवक ने  मुकेश धीरज और अभिषेक उर्फ भुंडुल धीरज का जिक्र किया है। वहीं पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया जिसमें इन्हीं दोनों का जिक्र है। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों ओरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में युवक ने बताया तंग आकर कर रहा हूं आत्महत्या
वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि सर रिक्वेस्ट है कि मैं आत्महत्या करना चाह रहा हूं। मुझे दो आदमी प्रताड़ित कर रहे हैं और इसके कारण आत्महत्या कर रहा हूं। वीडियो में युवक कह रहा है कि वही शराब पीने का आदी है और मुकेश धीरज 500 रुपए देकर 10 हजार रुपए वसूलता है। वहीं दीपक धीरज का बेटा भुंडूल एक हजार रुपए का सट्‌टा खिलाकर 10 हजार रुपए लेता था। युवक ने यह भी बताया कि 6 माह पहले उसने एक लाख रुपए उधार लिए थे जिसके लिए उसे जमीन बेचकर सूदखोरों को 7 लाख 35 हजार देना पड़ा। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर ही आत्महत्या कर रहा हूं।

इधर इस मामले में तोरवा थाना प्रभारी फैजल शाह ने बताया कि आत्महत्या के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवक ने दो मुकेश धीरज और अभिषेक उर्फ भुंडुल धीरज उधार लेने व उसके एवज में जमीन बेचकर 7 गुना ज्यादा रकम देने की बात कही है। यही नहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें दोनों के नाम का जिक्र है। इस अधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को मिला नए साल का तोहफा, प्रमोट होकर बने एएसपी
दीवार बन अश्विन-हनुमा ने AUS के जीत के सपने को किया चकनाचूर, मैच ड्रॉ
कुकिंग में भी एक्सपर्ट हैं ये सितारे, कोई बंगाली तो कोई मुगलई पकवान बनाने में है माहिर
भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने सीएम रिलीफ फंड में सौंपा 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का सौंपा चेक
14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News:_अखिलेश तीसरी बार चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा-आपके भरोसे पर उतरूंगा खरा Big News:_अखिलेश तीसरी बार चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा-आपके भरोसे पर उतरूंगा खरा
Next Article Breking News:_एमटीपी पर सुको को बड़ा फैसला: विवाहित व अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार Breking News:_एमटीपी पर सुको का बड़ा फैसला: विवाहित व अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?