ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिवाली और छठ पर्व पर सुरक्षा की समीक्षा, आईजी व एसपी ने जिले के अफसरों की ली मीटिंग
Share
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय रोजगार मेला : 5 हजार से अधिक युवाओं का चयन, 1100 युवाओं को सीएम ने सौंपा ऑफर लेटर
October 9, 2026
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दिवाली और छठ पर्व पर सुरक्षा की समीक्षा, आईजी व एसपी ने जिले के अफसरों की ली मीटिंग

By Mohan Rao Published October 14, 2025
Share
आईजी व एसपी ने ली अफसरों की बैठक
SHARE

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्म व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल व्दारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारियों की पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में दीपावली त्यौहार एवं छठ पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा दीपावली त्यौहार में मार्ग, पार्किंग एवं बाजार व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए ।

पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अपराधों के विवेचना में त्रिनयन एवं सशक्त एप के उपयोग करने के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने गुण्डा बदमाशों की निगरानी के निर्देश दिए। थानों क्षेत्र को बीट में विभाजित किया गया है। प्रत्येक बीट का नामजद प्रभारी एवं सहायक प्रभारी बनाए गए हैं। बीट प्रभारी को बीट क्षेत्र में निवास करने वाले गुण्डा, निगरानी बदमाशों, अवैध कार्य करने वाले लोगों के उपर निगाह रखने, निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों के चाल चलन, गुजर बसर के स्त्रोत एवं जीवन शैली पर बारीकी से जांच किए जाने, गतिविधियों में निगाह रखने बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया। गुण्डा निगरानी बदमाशों के विरूद्ध बाउण्ड ओव्हर कराया जायें एवं बाउण्ड ओव्हर का उल्लंघन करने वाले गुण्डा, निगरानी बदमाशों का बाउण्ड जप्ती की कार्यवाही भी करायी जावें।

प्रत्येक बीट में थाना प्रभारी, बीट प्रभारी एवं सहायक बीट प्रभारी के मोबाईल नंबर दृष्यमान, स्थानों पर वाल पेंटिंग कराकर आम जनता के लिये प्रदर्शित किये जाने निर्देश दिये गये। बैठक में एक माह से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों की थानावार समीक्षा की गई एवं जिन थानों में प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया जा रहा है, उनके थाना चौकी प्रभारियों को समय पर त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए गए। 60/90 दिवस में चालान पेश करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया। महिला संबंधी अपराधों की विवेचना पूर्ण संवेदनशीलत्ता तथा तत्परता से किये जाने, सायबर फ्राड की विवेचना में तेजी लाने एवं अपराधियों की धर पकड़ की कार्यवाही, नशीले पदार्थों के व्यवसाय से जुड़े लोगो की धर पकड़ एवं एण्ड टू एण्ड विवेचना करते हुये सभी स्तर के लोगों को कानून की दायरे में लाकर सजा दिलाने, इस व्यवसाय से अर्जित सम्पतियों को जप्त कराने की कार्यवाही मिशन मोड में किये जाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार लंबित मर्गों का शीघ्र निराकरण किए जाने, लंबित शिकायतों का समय पर निराकरण करने, आबकारी एक्ट के अन्तर्गत्त अधिक से अधिक कार्यवाही करने, आर्म्स एक्ट के मामलों में सोर्स का पता लगाकर कार्यवाही करने, गौ हत्या व गौ तस्करी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करने, ई-साक्ष्य एप का अधिक से अधिक उपयोग कर अपलोड किए जाने के भी निर्देश दिए गए ।

दीपावली त्यौहार में 5-6 दिवस शेष है, इस अवधि में संध्या के समय बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहती है। इस दिशा में सभी थाना चौकी प्रभारियों को मुस्तैदी से सुरक्षा ड्यूटी करने, दुकानों के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाए जाने हेतु दुकानदारों को समझाईस दिए जाने एवं किसी प्रकार की घटना घटित न हो यह सुनिश्चित करने, जुआंड़ियों पर निगाह रखकर कार्यवाही किए जाने की हिदायत दी गई। बैठक में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू के अतिरिक्त समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित हुए ।

You Might Also Like

राज्य स्तरीय रोजगार मेला : 5 हजार से अधिक युवाओं का चयन, 1100 युवाओं को सीएम ने सौंपा ऑफर लेटर

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

Mohan Rao October 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि
Next Article मुख्य सचिव उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय सचिवों से ली कामकाज की जानकारी, योजनाओं की प्रगति के संबंध में दिए निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?