ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रभारी सचिव चंपावत ने पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण, बच्चों से की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRajnandgaon

प्रभारी सचिव चंपावत ने पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण, बच्चों से की बात

By Mohan Rao
Published: March 31, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राजनांदगांव जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने सोमवार को पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शिक्षण पद्धति, डिजिटल लर्निंग सिस्टम और उपलब्ध संसाधनों का विस्तार से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने छात्रों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आगामी समर कैम्प को लेकर विद्यार्थियों से सुझाव भी लिए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की रुचि के अनुरूप गतिविधियां तैयार की जाएं।

श्री चंपावत ने कहा कि विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जाए। इसके लिए स्कूल में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल क्लासरूम का निरीक्षण करते हुए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन कोर्स और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। शिक्षकों को बेहतर और प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।

प्रभारी सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की गतिविधियों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, एसडीएम एम. भार्गव और जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रत्नावली कौशल ने मंत्री देवांगन से मुंगेली जिले में उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा देने की रखी मांग
साय कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय- सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना के लिए रियायती दर पर मिलेगी जमीन
Breaking News : आत्महत्या करने शिवनाथ नदी पहुंची थी महिला, पुलिस कर्मियों ने बचाकर सकुशल परिवार को सौंपा
मतदान के बीच छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट… दंतेवाड़ा में जवान के पैरों के चीथड़े उड़े… रायपुर रेफर
कलेक्टर वर्मा ने धान खरीदी संबंधी शासन के गाइडलाइंस के अनिवार्य क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में पूरी एक्सप्रेस-वे पर फुण्डहर चौक जाम से होगा मुक्त, ग्रेड सेपरेटर के लिए 87.53 करोड़ स्वीकृत
Next Article प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?