ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसडीएम ज्योति मौर्य के “प्रेमी” बुरे फंसे, सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई के आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एसडीएम ज्योति मौर्य के “प्रेमी” बुरे फंसे, सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई के आदेश

By Sonu Sahu
Published: July 12, 2023
Share
SHARE

बरेली। बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्या की वजह से सुर्खियों में आए कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे बुरी तरह से फंस गए हैं। डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्या ने दुबे को सस्पेंड करने और विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बता दें कि ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच की कलह सुर्खियों में बना हुआ है।

एसडीएम ज्योति मौर्या की शादी आलोक मौर्या के साथ 10 साल पहले हुई थी। आलोक का आरोप है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात मनीष दुबे से था। आलोक मौर्या ने कहा था कि फरवरी में दोनों को सरकारी आवास पर पकड़ा था। सूत्रों के मुताबिक ये भी जानकारी मिली है कि डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच करने की संस्तुति दी है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि मनीष दुबे को जल्द ही निलंबित भी किया जा सकता है। मनीष दुबे के खिलाफ जांच करने वाले अधिकारी ने पूछताछ के लिए एसडीएम ज्योति मौर्या को भी बुलाया था, लेकिन उन्होंने जांच में शामिल होने से मना कर दिया था। शासन के स्तर पर इस मामले की बात करें तो बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच में मिले तथ्यों से शासन को अवगत कराया जाएगा।

आपको बताते चलें कि ये प्रकरण सामने आने के बाद मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद जिले से जनपद महोबा कर दिया गया था। वहीं ज्योति मौर्या ने नियुक्ति विभाग को अपने खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को लेकर हाल ही में एक प्रत्यावेदन भी सौंपा था, जिसमें पूरे प्रकरण की जांच करा दोषियों को दंडित करने की मांग की थी। मामले में एक नया पेंच उस वक्त आया था जब पति आलोक मौर्या के आरोपों के बाद एसडीएम ज्योति मौर्या ने दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगा दिया। ज्योति मौर्या ने प्रयागराज के धूमनगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शादी के 10 साल बाद की गई इस शिकायत को लेकर भी सवाल उठे थे।

मनीष दुबे के खिलाफ 3 मामले

डीजी मनीष दुबे की दो अन्य महिलाओं ने भी शिकायत की थी। इन तीनों केस में जांच के बाद ही दुबे को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिसके बाद कार्रवाई तय होगी। जांच में मनीष के खिलाफ तीन मामले सामने आए हैं। पहला एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ उनके अवैध संबंध को लेकर है। दूसरा मामला एक महिला होमगार्ड ने अकेले में मिलने के लिए बुलाने का आरोप लगाया था। यह भी कहा कि जब महिला होमगार्ड दुबे से मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी।

बहू समेत चार लोगों की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी ने जेल में की आत्महत्या, फंदा लगाकर दी जान
बीएसपी प्रबंधन को बीएमएस की चेतावनी… 45 हजार रुपए बोनस पर नहीं बनी बात तो करेंगे बड़ा आंदोलन
दो दोस्तों ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली लाशें…. जांच में जुटी पुलिस
बंगाल में गठबंधन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस केवल घरवालों की पार्टी है
इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, पीएम नरेंद्र मोदी का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 269 # 12 July 2023
Next Article जलाशय तो लबालब हो गए पर इन जिलों में औसत से कम बरसा पानी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?