ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, शराब के नशे में था ड्राइवर… एक्सीडेंट के बाद हुआ फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, शराब के नशे में था ड्राइवर… एक्सीडेंट के बाद हुआ फरार

By Mohan Rao
Published: March 21, 2024
Share
पिकअप ने स्कूटी सवारों को मारी ठोकर
SHARE

भिलाई। बुधवार आधीरात को सुपेला थाना क्षेत्र में पिकअप चालक ने स्कूटी सवारों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक शराब के नशे में था। घटना की सूचना के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए शास्त्री अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल का इलाज जारी है। इस मामले में सुपेला पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार देर रात 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। कैंप एक निवासी मणिराम अपने साथी रूपराम के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 07 एलएम 0844 पर गदा चौक से कोहका की ओर जा रहा था। दोनों सद्भावना चौक पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार पिकअप (सीजी 07 सीजे 9359) ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर के कारण स्कूटी चला रहे मणिराम के सिर पर गहरी चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में रूपराम साहू घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक मणिराम केटरिंग का काम करता है और बुधवार की रात को अपने साथी छावनी निवासी रूपराम के साथ स्कूटी से टेंट हाउस का सामान छोड़ने जा रहा था। जिस पिकअप ने इनकी स्कूटी को ठोकर मारी वह सब्जियां सप्लाई में लगी थी। देर रात हादसे के बाद आसपास के लोग काफी आक्रोशित हो गए। पिकअप चालक काफी नशे में था और स्कूटी को ठोकर मारने से पहले उसने एक बाइक सवार को भी चपेट में लिया था हालांकि बाइक सवार को चोट नहीं आई।

बाइक को ठोकर मारने के बाद भागने के चक्कर में स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों के डर से वह पिकअप छोड़कर वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सुपेला की पुलिस मौके पर पहुंची और पहले भीड़ को हटाया। इसके बाद मणिराम के शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है। परिवार का एकलौता कमाने वाला था और उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया।

नहर में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव
Gustakhi Maaf: प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
मुख्यमंत्री ने ग्राम पथरी में किया गौठान का अवलोकन, कहा- गौठानों के जरिए स्व-सहायता समूह ने स्वावलंबन की जगायी है एक नई चेतना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में पहले चरण के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन एक भी नामांकन नहीं
Next Article लोकसभा चुनाव 2024 : संपत्ति विरूपण के तहत प्रदेश में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?