ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: SBI ग्राहकों के लिए 1 जनवरी से बदल जाएगा चेक से पेमेंट करने का तरीका, लागू होगा नया सिस्टम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

SBI ग्राहकों के लिए 1 जनवरी से बदल जाएगा चेक से पेमेंट करने का तरीका, लागू होगा नया सिस्टम

By @dmin
Published: December 29, 2020
Share
SBI बैंक का अलर्ट: इन 7 जानकारियों को न करें शेयर, वर्ना खाली हो जाएगा खाता
SBI बैंक का अलर्ट: इन 7 जानकारियों को न करें शेयर, वर्ना खाली हो जाएगा खाता
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 जनवरी 2021 से चेक से पेमेंट करने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। एसबीआई पॉजिटिप पे सिस्टम 1 जनवरी 2021 से लागू करने वाला है। ये 50 हजार रुपये से अधिक चेक पेमेंट के नियमों पर लागू होगा।

एसबीआई ग्राहकों को 1 जनवरी से 50 हजार रुपये से अधिक की कीमत वाले चेक जारी करते समय अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अमाउंट, चेक डेट आदि की जानकारी चेक पेमेंट के लिए देनी होगी। एसबीआई पॉजिटिव पे सिस्टम ग्राहकों का विकल्प दे रहा है और इस बारे में कोई भी सवाल होने पर आप बैंक ब्रांच को संपर्क कर सकते हैं।

क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
पॉजिटिव पे सिस्टम एक स्वचालित टूल है जो चेक के जरिये धोखाधड़ी करने पर लगाम लगाएगा। इसके तहत, जो व्यक्ति चेक जारी करेगा, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी। चेक जारी करने वाला व्यक्ति यह जानकरी एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दे सकता है। इसके बाद चेक पेमेंट से पहले इन जानकारियों को क्रॉस-चेक किया जाएगा। अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाएगी चेक से भुगतान नहीं किया जाएगा और संबंधित बैंक शखा को इसकी जानकरी दी जाएगी।

नए नियम के तहत पांच अहम बदलाव

  • पॉजिटिव पे सिस्टम बड़े भुगतान वाले चेक के विवरणों को फिर से जांचने की प्रक्रिया है।
  • बैंक 50,000 रुपये और उससे ऊपर के सभी भुगतान के मामले में खाताधारकों के लिए नया नियम लागू करेंगे। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने का निर्णय खाताधारक करेगा। बैंक पांच लाख रुपये और उससे अधिक राशि के चेक के मामले में इसे अनिवार्य कर सकते हैं।
  • नए सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाला व्यक्ति चेक की जानकारी एसएमएस, मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से दे सकता है। चेक का भुगातन से पहले इन जानकारियों की दोबारा जांच की जाएगी।
  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) पॉजिटिव पे सिस्टम को विकसित कर इसे सहभागी बैंकों को उपलब्ध कराएगा।
  • केवल वे चेक जो नए नियम के तहत आएंगे वे सीटीएस ग्रिड विवाद समाधान तंत्र के तहत स्वीकार किए जाएंगे। सभी बैंकों को चेक क्लियर या संग्रह में नए नियम को लागू करना होगा।

ग्राहकों को जागरूक करना जरूरी
आरबीआई ने सभी बैंकों को1 जनवरी से पहले नए चेक के नियम से अवगत काराने के लिए जागरूक करने को कहा है। इसके लिए ग्राहकों को एसएमएस अलर्ट भेजने को कहा गया है। साथ ही बैंक शखा में डिस्पले लगाकर नए नियम के बारे में ग्राहकों को जानकारी देने को कहा गया है। इसके साथ ही एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान भी इस नई जानकारी से ग्राहकों को अवगत कराने को कहा गया है।

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर शिवराज सिंह चौहान ने दी उज्जैन पुलिस को बधाई, बोले- उसने महाकाल को जाना ही नहीं
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भारत की मिलेट्स क्वीन लहरी बाई बैगा को किया सम्मानित
Railway braking : ट्रेनों में औचक निरीक्षण में पकड़ाए सैकड़ों बेटिकट यात्री, एक दिन रेलवे ने कमा लिए इतने लाख
चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व हमारी गरिमामयी संस्कृति का प्रतीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री से डर के बीच राहत की खबर, देश के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार बोले- वैक्सीन कारगर
Next Article फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स, NHAI ने जारी की गाइडलाइन फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स, NHAI ने जारी की गाइडलाइन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?