ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए आरोपों के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट; बाजार भी फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

नए आरोपों के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट; बाजार भी फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

By Om Prakash Verma Published November 21, 2024
Share
Share Market: लाल निशान से पटा शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने में 10% से अधिक गिरे, अब क्या करें निवेशक?
Share Market: लाल निशान से पटा शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने में 10% से अधिक गिरे, अब क्या करें निवेशक?
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट और विदेशी फंड के निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। एशियाई समकक्षों से कमजोर रुझान के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 468.17 अंक गिरकर 77,110.21 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 179.75 अंक गिरकर 23,338.75 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में अदाणी पोट्र्स में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। अरबपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमरीकी डॉलर की रिश्वत देने की कथित योजना में उनकी भूमिका के लिए आरोप लगाया है

अदाणी समूह पर नए आरोपों के बाद फिसला बाजार
अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस सहित अदाणी समूह के अन्य शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट आई। भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा को लाभ हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,411.73 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई, जबकि सियोल में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार अधिकतर सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 72.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। चार दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 77,578.38 पर बंद हुआ। पिछले सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को निफ्टी में भी उछाल आया। यह 64.70 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 23,518.50 पर बंद हुआ।

अदाणी समूह के शेयरों में 20% तक की गिरावट
अरबपति गौतम अदाणी और सात अन्य पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना में आरोप लगने के बाद गुरुवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 20% तक की गिरावट आई। अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि समूह ने सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और वे 20% टूट गए। अदाणी ग्रीन के शेयर करीब 18% नीचे थे जबकि अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर में 13-14% की गिरावट आई।

दूसरी ओर, अदाणी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी और अदाणी पोर्ट्स 10% लोअर सर्किट के साथ बंद हुए। एनडीटीवी के शेयर 11% नीचे थे जबकि अदाणी विल्मर में 8% और नव-अधिग्रहित सांघी इंडस्ट्रीज में 6% की गिरावट देखी गई।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma November 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी दिल्ली में दिखी लोक संस्कृति की झलक, सशक्त भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका - सीएम साय राजधानी दिल्ली में दिखी लोक संस्कृति की झलक, सशक्त भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका – सीएम साय
Next Article बाल-बाल बचे यात्री: आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस हुई बेपटरी, किसी ने अचानक लगा दिया वैक्यूम ब्रेक बाल-बाल बचे यात्री: आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस हुई बेपटरी, किसी ने अचानक लगा दिया वैक्यूम ब्रेक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?