ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस
सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जहां अस्पतालों के बिस्तर कम पडऩे लगे हैं। वहीं दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सात घंटे में राजधानी के पांच अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद भी जब कोरोना मरीज को बेड नहीं मिल सका तो एंबुलेंस ने उसे बीच रास्ते में ही छोड़ दिया। मरीज की पत्नी और बेटी काफी मिन्नतें करते रहे लेकिन एंबुलेंसकर्मी के अनुसार, एक ही मरीज को इतना वक्त नहीं दिया जा सकता। इसी दौरान सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट के कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार अलेडिय़ा ने जब एंबुलेंसकर्मी से घटना के बारे में जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि मरीज कई दिन से भर्ती होने के लिए चक्कर लगा रहा है। 
सुनील कुमार ने बताया कि दिल्ली के शाहपुर जाट निवासी जसपाल 14 अप्रैल को संक्रमित मिले थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बीते शनिवार दोपहर जब वे कश्मीरी गेट पर थे उस दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला एंबुलेंसकर्मी अभय के आगे रो रही थी और मरीज एंबुलेंस में था। 

उन्होंने बातचीत की तो पता चला कि सर्वेसरी के पति जसपाल कोरोना संक्रमित हैं। उनके साथ बेटी ललिता भी थी। एंबुलेंसकर्मी ने बताया कि सुबह से पांच अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं। संजय गांधी, जीटीबी, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी, लोकनायक और सुल्तानपुरी स्थित कोविड केयर सेंटर में मरीज को भर्ती नहीं किया। 
इसके बाद एंबुलेंस लेकर वे कश्मीरी गेट तक पहुंचे तो उन्होंने इसलिए रोक दिया क्योंकि एक मरीज को इतना वक्त नहीं दिया जा सकता। एंबुलेंसकर्मी का कहना था कि अब मरीज को वहीं ले जा सकते हैं जहां बेड खाली हो। इसलिए पहले बेड का पता कर लो, उसके बाद ही एंबुलेंस को लेकर जाएंगें। 
सुनील कुमार ने बताया कि एंबुलेंस दिल्ली कैट्स की थी और कर्मचारी ने उन्हें बताया कि जब तक वे अस्पताल में मरीज को नहीं छोड़ सकते तब तक उनकी ड्यूटी भी खत्म नहीं होगी। ऐसे में अंबेडकर नगर स्थित अस्पताल में जब उन्होंने फोन लगाया तो वहां नोडल अधिकारी हिमांशु ने मरीज को भर्ती करने पर सहमति जताई जिसके बाद शनिवार देर शाम मरीज को भर्ती किया गया। 
यह पूरी घटना वीडियो में भी कैद हुई जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जसपाल की बेटी ललिता ने बताया कि अगर उस वक्त अंबेडकर नगर अस्पताल में बात नहीं हुई होती तो उनके पिता को वापस घर लाना पड़ता जोकि उनके लिए काफी गंभीर हो चुका था।
हर दिन धक्के खा रहे मरीजों को लेकरएंबुलेंसकर्मी अभय ने बताया कि रविवार को ही उन्होंने एक मरीज को आरके पुरम स्थित सेक्टर आठ से लिया था। मरीज को एम्स ले गए लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद सफदरजंग और फिर अंबेडकर नगर अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां भी मरीज भर्ती नहीं हुआ। अभय ने बताया कि इस समय हर दिन उन्हें एक मरीज को भर्ती कराने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।

Gustakhi Maaf: छुरी-कांटा-चम्मच से खाने का “फूहड़” चलन
होम आइसोलेशन का रायपुर माडल हो रहा सफल: 12171 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हुए पूरी तरह ठीक
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक होंगे मुख्य अतिथि… शासन ने जारीकी मुख्य अतिथियों की सूची
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुई छठ पूजा, भगवान से मांगी दुआएं
अवैध होंडिंग हटाने निगम की कार्रवाई से विज्ञापन एजेंसी में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 23 villages of Vananchal will illuminate from the light लॉकडाउन ब्रेकिंग: आज से राजस्थान में 15 दिन का लॉकडाउन…. 3 मई तक जरूरी सेवाओं को छोड़ बाकि सबकुछ बंद
Next Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार अब वैक्सीन की किल्लत होगी दूर? केन्द्र सरकार ने राज्यों को दिए 1 करोड़ 27 लाख से अधिक टीके

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?