ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संक्रमण के सबसे बुरे दौर में अमेरिका, रोज बढ़ रहे 12 फीसदी कोरोना मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
World

संक्रमण के सबसे बुरे दौर में अमेरिका, रोज बढ़ रहे 12 फीसदी कोरोना मरीज

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना संक्रमण सबसे बुरे दौर में पहुंच गया है। देश में संक्रमितों की संख्या 3,86,159 हो गई गई है जबकि 12,244 लोग जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,373 अमेरिकी मौत का शिकार हो चुके हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा 731 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में जान गंवाने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अस्पताल में लाशों का ढेर लग गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत के बाद से न्यूयॉर्क राज्य में अब तक 5,489 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति इन दिनों महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले अमेरिका में ही दर्ज हुए हैं जो 12 फीसदी की दर से प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। अमेरिका में कई दिनों से मृतकों की संख्या रोज एक हजार के ऊपर दर्ज हो रही है। हालांकि मौतों की संख्या अब भी इटली और स्पेन में अमेरिका से अधिक है।
ट्रंप बोले, सर्वाधिक परीक्षण से सबसे अधिक मामले
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि देश में कम से कम 17 लाख लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया है। इस तरह के व्यापक परीक्षण के कारण ही अमेरिका में संक्रमण के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश ने इतने ज्यादा परीक्षण नहीं किए हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों के मामले ज्यादा इसलिए हैं क्योंकि हमने सबसे अधिक परीक्षण किए हैं।

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरा
पीएम मोदी ने की बाइडन से बात, कोरोना महामारी और जलवायु परिवर्तन पर की चर्चा
चीनी तनाव : भारतीय सेना फिर अमेरिका से मंगवाएगी 72 हजार असॉल्ट रायफल्स
बड़ी खबर – अलर्ट: भारत में बड़े हमले की फिराक में आंतकी संगठन आईएसआईएस खुरासान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी
भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तबलीगी जमात: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत उलेमा-ए-हिंद
Next Article 76 दिन बाद आजाद वुहान, खुला लॉकडाउन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?