ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मूरता शिविर में संजिता का आधार कार्ड हुआ अपडेट, भटकने की चिंता हुई दूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhE-PaperRaipur

मूरता शिविर में संजिता का आधार कार्ड हुआ अपडेट, भटकने की चिंता हुई दूर

By Poonam Patel
Published: May 16, 2026
Share
गांव-गांव लग रहे जनसमस्या निवारण शिविरों से ग्रामीणों को मिल रही त्वरित राहत
गांव-गांव लग रहे जनसमस्या निवारण शिविरों से ग्रामीणों को मिल रही त्वरित राहत
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम लंगड़ासांड़ की निवासी संजिता का आधार कार्ड मौके पर ही अपडेट किया गया, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हो गया।

अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

आधार कार्ड में सुधार या अपडेट कराने के लिए ग्रामीणों को पहले तहसील मुख्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में संजिता ने अपना आधार कार्ड अपडेट कराया और उन्हें बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के तत्काल समाधान मिल गया।

संजिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पंचायत मूरता में आयोजित शिविर में उनका आधार कार्ड अपडेट हो गया और उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा।

योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी

आधार कार्ड अपडेट होने से अब संजिता को राशन, बैंकिंग सेवाओं, पेंशन तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। यह सुविधा ग्रामीण महिलाओं और नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

संजिता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव-गांव में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और समय पर राहत मिल रही है।

विभिन्न विभागों ने प्रदान की सेवाएं

मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण कर उन्हें मौके पर ही लाभान्वित किया गया। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।

भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं वन्यजीव पर भी, मैत्री बाग प्रबंधन ने तपिश से राहत देने किए व्यापक इंतजाम
गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल कैडेट्स और प्रशिक्षक हुए सम्मानित, सीएम निवास में हुआ कार्यक्रम
विधायक रिकेश की पहल : कोटा पढ़ाई करने जाने वाले स्टूडेंट को रियायती दर पर मिलेगा हास्टल, एक सप्ताह फ्री में रुक सकेंगे पैरेंट्स
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं: मंत्री ताम्रध्वज साहू
Bhilai Breaking: सुपेला से मौर्या चंद्रा तक वन-वे होगा ट्रैफिक, कल से शुरू होगा रोड डामरीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रांसफार्मर बदलते ही बहाल हुई बिजली और पेयजल व्यवस्था, ग्रामीणों ने जताया आभार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तत्परता से मटासी गांव में लौटी रोशनी
Next Article हर जिले की हो अलग पहचान, योजनाओं से बदले जनजीवन — राज्यपाल श्री डेका जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजल – राज्यपाल रमेन डेका

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?