ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ व ओड़िशा के सांसदों के साथ रेलवे जीएम की बैठक, यात्री सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ व ओड़िशा के सांसदों के साथ रेलवे जीएम की बैठक, यात्री सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा

By Mohan Rao
Published: May 24, 2025
Share
रेलवे जीएम व छत्तीसगढ़ ओडिशा के सांसद
SHARE

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ शुक्रवार को हुई। सांसद बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में रेलवे द्वारा यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं से लेकर कार्यों की प्रगति व अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के प्रारंभ में जीएम रेलवे तरुण प्रकाश ने कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझाव का लाभ हमें अपनी सेवाओं को और बेहतर करने में मिलेगा। बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का परिचय, उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों से संबन्धित प्रेजेंटेशन माननीय सांसदों के समक्ष प्रस्तुत किया गया । इसी क्रम मे मंडल रेल प्रबन्धक राजमल खोईवाल द्वारा प्रेजेंटेशन में बिलासपुर मंडल में यात्री सुविधाओं से संबन्धित किए जा रहे कार्य, आधारभूत संरचना का विकास, गाड़ियों का क्षमता आवर्धन, दिव्यांग जनों, अमृत भारत स्टेशन योजना, वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट, महिलाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाएं जैसे अक्षिता सेफ बबल, मेरी सहेली अभियान आदि का विशेष उल्लेख किया गया।

वाई-फाई, स्वच्छता प्रोजेक्ट, रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139, यात्री सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। सांसदों द्वारा मंडल में हो रहे विकास कार्यों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा अपने क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न जन सरोकारों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया गया। बैठक  विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।

महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं से रेल प्रशासन को अवगत कराने एवं विकासात्मक सुझाव देने के लिए धन्यवाद देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यात्री सुविधाओं से संबन्धित किए जा रहे विकास कार्यों से सांसदों को अवगत कराया। साथ ही उन्हें बैठक में उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास के प्रति आश्वस्त किया। बैठक के अंत में उप-महाप्रबंधक (सामान्य) समीर कान्त माथुर ने सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने के लिए माननीय मंत्री सभी सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों  का आभार व्यक्त किया।

बैठक में तोखन साहू, माननीय सांसद बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के अलावा डॉ. ज्योत्सना महंत सांसद कोरबा, कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर-चांपा, प्रदीप पुरोहित सांसद बरगढ, चिंतामणि महाराज सांसद सरगुजा शामिल हुये। इसके अलावा जे ओराम सांसद सुंदरगढ, राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ, देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा रायगढ़, हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल की प्रतिनिधि, अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल व विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शादी के बंधन में बंधने वाली है बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान…
नकली कोविड वैक्सीन मामला: पूर्वांचल के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर, खंगाली जा रही कुंडली
शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक दहशतगर्द मार गिराया, इलाके में बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान
कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित, सीएम भूपेश बघेल बोले- अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं
रूआबांधा बस्ती से अवैध रूप से शराब बेच रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 पौवा देशी दारू जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होनी है बैठक
Next Article Breaking News : शुभमन गिल बने भारत के टेस्ट कप्तान, पंत होंगे उपकप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का भी ऐलान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?