ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सैमसंग ने दिया चीन को झटका, भारत में लगाएगी मोबाइल डिस्प्ले यूनिट, 4825 करोड़ का करेगी निवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सैमसंग ने दिया चीन को झटका, भारत में लगाएगी मोबाइल डिस्प्ले यूनिट, 4825 करोड़ का करेगी निवेश

By @dmin
Published: December 12, 2020
Share
सैमसंग ने दिया चीन को झटका, भारत में लगाएगी मोबाइल डिस्प्ले यूनिट, 4825 करोड़ का करेगी निवेश
सैमसंग ने दिया चीन को झटका, भारत में लगाएगी मोबाइल डिस्प्ले यूनिट, 4825 करोड़ का करेगी निवेश
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शुमार सैमसंग अब उत्तर प्रदेश में मोबाइल डिस्प्ले उत्पादों का निर्माण करेगी। सैमसंग की यह यूनिट इससे पहले चीन में स्थापित थी। नोएडा में स्थापित होने जा रहे सैमसंग के इस नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से प्रदेश में करीब 4825 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यही नहीं भारत, ओएलईडी तकनीक से निर्मित मोबाइल डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग करने वाला दुनिया का तीसरा देश भी बन जाएगा।

चीन को सैमसंग का बड़ा झटका
सैमसंग की नोएडा में स्थापित होने वाली मोबाइल डिसप्ले यूनिट को चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वियतनाम और दक्षिण कोरिया के बाद नोएडा में यह सैमसंग की तीसरी यूनिट होगी। चीन में अपना डिस्प्ले यूनिट बंद करने के बाद सैमसंग ने उसे भारत लाने का फैसला किया है। चीन से निकलने की योजना बना रही करीब एक हजार कंपनियों पर भारत की नजर है। इसमें से करीब 300 कंपनियां गंभीरत से भारत आने की तैयारी कर रही हैं।
प्रदेश के निवेश मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि भारी-भरकम निवेश और औद्योगिक विकास को देखते हुए योगी सरकार ने सैमसंग के इस प्रोजेक्ट को विशेष प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को रियायतें दी हैं। उसे यूपी में भी अमल में लाया गया है। सैमसंग अभी तक तीन देशों वियतनाम, चीन और दक्षिण कोरिया में मोबाइल डिसप्ले बनाती है। अब यह यूपी के नोएडा में बनाए जाने से यूपी देश में मोबाइल डिस्प्ले निर्माण में नंबर एक पर हो जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश कैबिनेट ने इस संबंध में निर्णय लिया।

स्टांप शुल्क में छूट भी मिलेगी
उत्तर प्रदेश कैबिनेट के निर्णयानुसार सैमसंग डिसप्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड को उ.प्र.इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति -2017 के तहत पूंजी उपादान, भूमि हस्तान्तरण पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट की अनुमन्यता होगी। चीन से विस्थापित होकर उत्तर प्रदेश आ रही इस परियोजना को पूंजी उपादान के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार स्थिर पूंजी निवेश में पुरानी मशीनों की लागत को भी अनुमन्य किया जाएगा।

निवेश और रोजगार को प्रोत्साहन
इस परियोजना के लिए प्रदेश सरकार पर पांच वर्षों की अवधि में 250 करोड़ रुपये का वित्तीय छूट दी जाएगी। इस इकाई में करीब 1500 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। कंपनी को भारत सरकार की योजना ‘स्कीम फॉर प्रोमोशन ऑफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रानिक कम्पोनेन्ट्स एण्ड सेमीकण्डक्टर्स’ के तहत भी लगभग 460 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा।

पांच साल में दोगुना निर्यात का लक्ष्य
विगत वित्तीय वर्ष में 27 अरब डॉलर के निर्यात के साथ सैमसंग उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा निर्यातक है। सैमसंग समूह ने अगले पांच वर्षों में कुल 50 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा है। विश्व में टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट, घडिय़ों आदि में उपयोग होने वाले कुल डिस्प्ले उत्पाद का 70 प्रतिशत से अधिक सैमसंग द्वारा दक्षिण कोरिया, वियतनाम तथा चीन में निर्मित होता है। डिस्प्ले इकाइयों का प्रस्तावित निवेश मूल उत्पाद का एक ज्यादा लागत वाला हाई टेक्नोलोजी कम्पोनेन्ट है, जो बीच की सप्लाई चेन की कड़ी को पूर्ण करने के लिए और भविष्य में प्रदेश में डिस्प्ले से संबंधित फैब इकाई की स्थापना के लिए यह इकाई एक मील का पत्थर साबित होगी।

21 से 30 दिसंबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सीएम भूपेश बघेल ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव : एक की हादसे में मौत और दूसरे की मौत पर उलझी पुलिस, जांच में जुटी पुलिस
निर्धारित मानकों का पालन न करने पर दंतेवाड़ा जिले के 33 कॉमन सर्विस सेंटर बंद, सीएससी मुख्यालय दिल्ली की सख्त कार्रवाई
Good News: सस्ती दवा की राह हुई आसान, शहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस क्षेत्र में एक और स्टोर का शुभारंभ
Breaking News : बाइक पर युवक-युवती की बेशर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, बाइकर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India takes another step in missile testing राजधानी में सामने आया तीन तलाक का मामला: महिला की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार…. सिविल लाइन थाने में केस दर्ज
Next Article Government has increased the sale rate of Vermi Compost सरकार ने बढ़ाई वर्मी कम्पोस्ट की विक्रय दर… 8 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति किलोग्राम तय की कीमत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?