ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पॉजिटिव निकलीं साइना नेहवाल, थाईलैंड ओपन से बाहर बैडमिंटन स्टार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

कोरोना पॉजिटिव निकलीं साइना नेहवाल, थाईलैंड ओपन से बाहर बैडमिंटन स्टार

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
कोरोना पॉजिटिव निकलीं साइना नेहवाल, थाईलैंड ओपन से बाहर बैडमिंटन स्टार
कोरोना पॉजिटिव निकलीं साइना नेहवाल, थाईलैंड ओपन से बाहर बैडमिंटन स्टार
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं हैं। आज से 17 जनवरी तक चलने वाले थाईलैंड ओपन में भाग लेने के लिए फिलहाल वह भारतीय दल के साथ बैंकॉक में हैं, जहां मंगलवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। अब उन्हें अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। साइना कोरोना संक्रमित होने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं, एचएस प्रणॉय भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रणॉय इससे पहले दिसंबर में भी संक्रमित हुए थे।

3rd COVID test here in bangkok 😢😢… The tournament starts tomorrow 👍👍 #bangkok #Thailandopen #tournament #badminton pic.twitter.com/Lc5c7YZkQa

— Saina Nehwal (@NSaina) January 11, 2021

अब नहीं खेंलेगी थाईलैंड ओपन
30 वर्षीय यह बैडमिंटन स्टार अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी। भारत की अन्य शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु अक्तूबर से ही इंग्लैंड में ट्रेनिंग कर रही थीं। भारतीय दल में ओलंपिक के पदक की दावेदार साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और बी. साई प्रणीत भी शामिल हैं। कोरोना की वजह से 10 माह बाद इंटरनेशनल कैलेंडर शुरू हुआ था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह साइना नेहवाल के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। थाईलैंड ओपन के ठीक बाद 19 से जनवरी से टोयोटा थाईलैंड ओपन और 27 से 31 जनवरी के बीच बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स खेला जाएगा।

आयोजकों पर भड़कीं थी साइना
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने टूर्नामेंटों से पहले कई प्रतिबंधों के साथ प्रशिक्षकों (ट्रेनर) और फिजियो से मिलने की अनुमति नहीं देने पर विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आलोचना करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। उनकी शिकायत थी कि पूरी टीम को अभ्यास के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिल रहा है। एक ही समय पर जिम करना है। ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए मार्च तक का समय है ऐसे में फिटनेस के लिए यह अच्छा नहीं है। साइना नेहवाल ने कहा था कि ‘हमने फिजियो और ट्रेनर को यहां लाने के लिए काफी खर्च किया है। अगर वे हमारी मदद नहीं कर सकते तो यह बात हमें पहले क्यों नहीं बताई गई थी?

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की साइकिलिंग टीम तैयार, चैन्नई में खेलेंगे चैंपियनशिप
विपदा मे भी निरंतर सेवा में मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट…. जरूरतमंदों के लिए खरीदे दो ऑक्सीजन कंसट्रेशन मशीन
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट
बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब तक इतने लाख लोगों का हुआ नि:शुल्क इलाज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes पीएम मोदी ने ठुकराया पहले विधायकों और सांसदों को टीका लगाने का प्रस्ताव
Next Article Municipal Corporation Risali got new building CM Baghel inaugurated नगर निगम रिसाली को मिला नया भवन, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण….. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव, विधायक अरुण वोरा सहित अन्य रहे मौजूद

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?