ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रवि किशन की बेटी और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे की फिल्म सब कुशल मंगल का ट्रेलर लॉन्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

रवि किशन की बेटी और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे की फिल्म सब कुशल मंगल का ट्रेलर लॉन्च

By @dmin
Published: December 5, 2019
Share
SHARE

रवि किशन की बेटी रीवा और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा की फिल्म सब कुशल मंगल का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस खास मौके पर फिल्म की टीम के अलावा रवि किशन अपनी पत्नी के साथ, पद्मिनी भतीजे सिद्धांत कपूर और बहन तेजस्विनी के साथ मौजूद रहे। बेहद ही भव्य और अनूठे अंदाज में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहली बार मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रियांक ने कहा, मुझे बचपन से ही नाटकों और कला के प्रति आकर्षण रहा है, मैंने जब स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे इसे फिल्म में काम करने की तलब जाग उठी। मुझे परिवार के ( शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे, तेजस्विनी कोल्हापुरे ) सभी लोगों ने एक ही सलाह दी कि कभी भी बनावटी मत रहना, जैसे हो नैचरल रहना। कोई भी काम खुश होकर और इंजॉय करके करना, मैं वही करता हूं। मैं जानता हूं ऐक्टिंग के मामले में लोग मुझे मेरी मां और परिवार के साथ तुलना करेंगे, अगर मैंने अपनी मां की ऐक्टिंग की तुलना में आधी ऐक्टिंग भी कर ली तो सफल हो जाऊंगा।
रवि किशन की बेटी रीवा ने कहा, मैंने फिल्मों में आने की कोई प्लानिंग नहीं की थी, लेकिन जब मैंने इस प्रफेशन में उतरने की ठानी, तब मेरे पिता ने मुझसे कहा कि जो कुछ भी सही लगे, वह करना। पापा ( रवि किशन ) हमेशा ही मुझे बढिय़ा तरीके से गाइड करते रहे हैं। मेरे माता-पिता की तरफ से कभी भी कोई दबाव नहीं था।
अपने माता-पिता से मिली अब तक की बेहतरीन सलाह और अभिभावकों के इंडस्ट्री से रिश्ते होने के चलते किसी तरह के दबाव महसूस करने के सवाल पर प्रियांक ने कहा, आपका स्वाभाविक व स्पॉन्टेनियस होना जरूरी है और चीजों को लेकर ज्यादा हिसाब-किताब करने की जरूरत नहीं है। मेरे माता-पिता ने मुझे कहा था कि अगर किसी चीज को करने में आपको मजा आ रहा है, तो जरूर करो। अगर मैं दबाव के बारे में सोचने लग जाऊं, तो मैं काम ही नहीं कर पाऊंगा।
मौके पर मौजूद अक्षय खन्ना ने कहा, मैने बहुत दिनों बाद कॉमिडी फिल्म की है, इस कहानी के प्रति इसलिए आकर्षित हुआ क्योंकि यह एक बेहद बढिय़ा किस्म की कहानी है। यह एक साफ-सुथरी और मजेदार फिल्म है, जिसका लुत्फ दर्शक अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ उठा सकते हैं। फिल्म सब कुशल मंगल यकीनन दर्शकों को एक अलग तरह के रोमांचक और दिलचस्प सफर पर ले जाएगी।
००

फिल्म की सक्सेस पर कमल हासन ने सूर्या को दिया स्पेशल गिफ्ट…
रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र इस दिन होगी रिलीज…..
रॉकेट्री की कमाई में आई गिरावट, पहली बार एक करोड़ से नीचे पहुंचा आंकड़ा…
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी, मशहूर सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में कर चुकी थी काम
राधिका मदान क्वालिटी वर्क और ग्रोथ के लिए लगातार कर रही हैं प्रयास, अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों का किया दौरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिताली राज का किरदार निभायेंगी तापसी पन्नू…
Next Article सर्दियों में नहाने की बजाए डियोड्रेंट यूज करते हैं, सेहत को होगा नुकसान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?