ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंडिया टुडे और एमडीआरए का सर्वे: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में रुंगटा ग्रुप शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-Bhilai

इंडिया टुडे और एमडीआरए का सर्वे: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में रुंगटा ग्रुप शामिल

By @dmin
Published: July 16, 2020
Share
स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग
स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग
SHARE

भिलाई। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में बड़े शहरों की मोनोपली अब खत्म होती जा रही है। छोटे शहर के कॉलेज तेजी से अपना मुकाम बना रहे हैं। बखत साबित कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंडिया टुडे ग्रुप ने एमडीआरए के साथ मिलकर 14 विषयों के 1302 कॉलेजों का सर्वे किया है। जिसमें कॉलेजों की खूबियां, फीस स्ट्रक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिचर्स, बिजनेस इन्क्यूबेशन, प्लेसमेंट जैसे पहलूओं को बारीकी से परखने के बाद सभी की रैंकिंग तय की गई। खुशी की बात यह है कि प्रदेश के संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को रैंकिंग में टॉप-100 कॉलेजों के बीच 21वां स्थान दिया गया है। यही नहीं वेस्टर्न रीजन में ग्रुप ने तीसरा और देश के सबसे तेज उभरते इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में 6वां पायदान मिला है।

Contents
  • एनआईआरएफ में पाया मुकाम
  • इस तरह हुआ एमडीआरए सर्वे

रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने बताया कि एमडीआरए देश की एक प्रसिद्ध सर्वे एजेंसी है, जो सरकारी और गैर सरकारी विभागों के लिए सर्वे का कार्य करती है। बुधवार को सभी कॉलेजों की रैंकिंग जारी हुई तो छत्तीसगढ़ का मान एक बार फिर बढ़ गया। इस काबिलियत को तरजीह देते हुए इंडिया टुडे ग्रुप ने अपनी प्रसिद्ध मैग्जीन में संतोष रूंगटा ग्रुप को पहले पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। बता दें कि बीते दो साल से इस रैंकिंग में संतोष रूंगटा ग्रुप बेहतरीन प्रदर्शन करता आ रहा है। इस कामयाबी पर संस्थान के चेयरमैन संतोष रूंगटा और डायरेक्टर टेक्निकल सौरभ रूंगटा से खुशी जाहिर की है।

एनआईआरएफ में पाया मुकाम

हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी देशभर के सभी तकनीकी व गैर तकनीकी कॉलेजों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें संतोष रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेस एंड रिसर्च ने कीर्तिमान रचा। देश के टॉप-100 फार्मा कॉलेजों में अपनी जगह बनाई। छत्तीसगढ़ का यह इकलौता फार्मा कॉलेज रहा, जिसने देश में नाम कमाया।

इस तरह हुआ एमडीआरए सर्वे

एमडीआरए ने यह सर्वे नवंबर 2019 से जून 2020 के बीच किया। कोविड महामारी के बीच जब तालीम हासिल करने के तरीके बदल रहे हैं, उस दौर में स्टूडेंट्स को सही संस्थान के चुनाव में मदद करने के लिए लिहाज से यह सर्वे किया गया। बीते साल के सर्वे में देश के 1206 कॉलेज शामिल हुए थे, जो इस साल बढकऱ 1302 हो गए। एमडीआरए ने सिर्फ इंजीनियरिंग कॉलेजों का ही सर्वे नहीं किया, बल्कि आट्र्स, साइंस, कॉमर्स, मेडिकल, डेंटल, बीबीए, बीसीए, सामाजिक कार्य और फैशन डिजाइनिंग को भी इस दायरे में रखा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना धमाका: अब तक 35 नए केस की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 184
बारिश शुरू होने से पहले करें सड़कों का डामरीकरण : विधायक वोरा ने दिये पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश
राहत की खबर: 12 सितंबर से चलने वाली ट्रेनों में दुर्ग से होकर गुजरेंगी 6 ट्रेने… दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस को भी मिली हरी झंडी
ताम्रध्वज साहू को मिला कारण बताओ नोटिस, रिटर्निंग अफसर ने चुनाव में इन नियमों का उल्लंघन पर लिया एक्शन
अपर कलेक्टर पहुंचे नेवई आंगनबाड़ी…. बिना सूचना गायब कार्यकर्ता को कारण बाताओं नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कूलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान ने राजनयिक पहुंच की मंजूरी दी: पाक मीडिया कूलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान ने राजनयिक पहुंच की मंजूरी दी: पाक मीडिया
Next Article क्रेडिट कार्ड से डेबिट कार्ड में मनी ट्रांसफर का दिया झांसा: ऐसे उड़ा डाले खाते से रुपए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?