ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसीसी जामुल में कोयला सप्लाई में हेरफेर : ट्रक मालिक व ड्राइवरों की मिलीभगत से हो रहा था खेल, तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

एसीसी जामुल में कोयला सप्लाई में हेरफेर : ट्रक मालिक व ड्राइवरों की मिलीभगत से हो रहा था खेल, तीन गिरफ्तार

By Mohan Rao Published July 23, 2024
Share
एसीसी जामुल में कोयला सप्लाई में हेरफेर : तीन गिरफ्तार
SHARE

कोरबा के दीपिका से लाया जा रहा था कोयला, बीच रास्ते कोयल में होती थी मिलावट

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र स्थित एसीसी अड़ानी सिमेंट फैक्ट्री में कोयला सप्लाई में भारी हेरफर का मामला सामने आया है। कोरबा के दीपिका खदान से कोयला लोड़ कर एसीसी लाने वाले ट्रक मालिक व उसके ड्राइवरों की मिलीभगत से यह सारा खेल चल रहा था। इस मामले में जामुल पुलिस ने हेराफेरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है। वहीं दो ट्रक मालिक फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 407, 511 के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में करीब एक माह पहले 22 जून 2024 को एसीसी सीमेंट कम्पनी प्रबंधक द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया गया था। आवेदन के माध्यम से उसने बताया कि एसीसी कम्पनी में दीपका खदान से मंगाये जाने वाले कोयले में हेराफेरी किया जा रहा है। दीपिका से बेस्ट क्वालिटी का कोयला मंगाया जाता है लेकिन कंपनी में खराब क्वालिटी का कोयला आ रहा है। शिकायत के आधार पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान पता चला कि दीपका खदान कोरबा से जी 11 ग्रेड के कोयला परिवहन कर एसीसी कम्पनी लाना था जिसे रास्ते में तीन ट्रक CG 10 BS 8330, CG 11 AB 7704, CG 04 LR 7645 के वाहन चालकों के द्वारा कोयला को बदल कर दूसरा खराब क्वालिटी का कोयला कंपनी में लाया जा रहा है। थाने मे शिकायत के बाद तीनों ट्रकों के चालक व मालिक फरार हो गए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

इस बीच थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पाण्डेय की टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर घटना के बाद से फरार आरोपियों लव कुमार साहू (29) नवागांव मोहदा बिलासपुर, रूपेश कुमार साहू (21) नवागॉव बिलासपुर तथा राजेन्द्र प्रजापति (29) साल पता झलफा हीरी बिलासपुर को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने बताया कि कोयले को दीपका खदान से लाते समय बीच रास्ते मे सारगॉव कोयला डिपो में ट्रक मालिक जगदीश साहू व कैलाश साहू के कहने पर अच्छी ग्रेड के कोयले को बदल कर खराब क्वालिटी के कोयले को एसीसी कम्पनी जामुल मे पहुंचाया जाता था। इसके बाद पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय जिला दुर्ग मे पेश किया गया है। वहीं दोनों ट्रक मालिकों की पता तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में जामुल थाना के आरक्षक चेतमान गुरुंग, आरक्षक गंभीर जाट, आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक सैमुअल, आरक्षक अरविंद सिंह और आरक्षक रत्नेश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao July 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर प्रारम्भ, अब आम नागरिक 24 घंटे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें
Next Article कवर्धा में दर्दनाक हादसा : ट्रेलर की चपेट में आए दो बच्चे, 300 मीटर तक घसीटते रहे… दोनों की मौत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?