भिलाई। सावन के चौथे सोमवार को भिलाई के लक्ष्मीनारायण वार्ड 44 खुर्सीपार के शिव मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा ये आयोजन किया गया। मंदिर में 108 किलो दूध, दही, घी, शहद और चंदन द्वारा महारुद्राभिषेक किया गया है। प्रमुख रूप से वार्ड के बुजुर्गों माताओं बहनो मातृशक्ति शामिल हुए। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह और एसएन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष खुर्सीपार, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, महामंत्री सत्यम एवं मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह द्वारा महारुद्राभिषेक किया गया।

इस दौरान शिवलिंग पर कई प्रकार फूलों से भी अभिषेक किया गया। गई एवं 1500 रुद्राक्ष अभिमंत्रित किया गया महाकाल से लाया गया था वो हर परिवार के सदस्यों को एक-एक रुद्राक्ष का वितरण किया गया है। 51 किलो मोतीचूर के लड्डू एवं खिचड़ी का महाप्रसाद का वितरण किया गया। हजारों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कान्हा महाराज द्वारा भोलेनाथ के लिए संगीतमय प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में पार्षद में लक्ष्मी दिवाकर, ईश्वरी नेताम, शकुंतला साहू, गिरजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, सरिता बघेल, शैलजा राजू साथ हजारों भक्त मौजूद रहें। सब ने महाप्रसाद का आनंद लिया। दया सिंह ने कहा कि, अभी आने वाले समय में 4 अलग-अलग मंदिरों में भी इसी तरह महारुद्राभिषेक और रुद्राक्ष एवं महाप्रसाद बटेगा। अगले सोमवार को छावनी खुर्सीपार शिव मंदिर में आयोजन होगा।




