ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महादेव घाट पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, लोगों को दी छठ पर्व की बधाई, कहा- प्रकृति की उपासना का पर्व है छठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

महादेव घाट पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, लोगों को दी छठ पर्व की बधाई, कहा- प्रकृति की उपासना का पर्व है छठ

By Mohan Rao
Published: October 30, 2022
Share
छठ पूजा
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी में महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन महादेव घाट छठ पर्व आयोजन समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रकृति की उपासना का पर्व है। यह उगते एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आयोजन समिति के आग्रह पर कहा कि समिति के द्वारा छठ पूजा के लिए जमीन आबंटन की मांग की गई है, समिति द्वारा इस संबंध में शासन को आवेदन करने पर उन्हें प्रक्रिया अपनाने के बाद जमीन आबंटित कर दी जाएगी। साथ ही जमीन आबंटित होने के पश्चात् भवन निर्माण के लिए भी सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज के लोगों का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व में कोई भेद-भाव नहीं होता, न कोई राजा होता और न कही कोई रंक होता है। सबके प्रति समान भाव रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व में कठिन तपस्या के बाद सूर्य की उपासना की जाती है। वास्तव में सूर्य ऊर्जा का स्रोत होता है। सूर्य की उपासना के बाद हम सभी में ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महापौर एजाज ढेबर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटे में 43,071 नए मामले आए सामने… 955 मरीजों ने गंवाई जान
दोस्त बनाकर घोंपा खंजर, चीन ने नेपाल की जमीन पर खड़ी कर दीं 11 इमारतें
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 114 नए मरीज मिले, प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 632 हुई
Bhilai Breaking : गार्ड का न्यूड वीडियो बनाया, भिलाई तीन में महिला ने ब्लैकमेल कर वसूले 3 लाख… जानिए क्या है पूरा मामला?
हसदा में बनेगा टमेटो सॉस और केचअप, रीपा में निर्मित किए जा रहे उत्पादों एवं निर्माण कार्यों को देखने पहुंचे कलेक्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने पहुंचे विदेशी कलाकार, संस्कृति मंत्री भगत ने किया स्वागत राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने पहुंचे विदेशी कलाकार, संस्कृति मंत्री भगत ने किया स्वागत
Next Article की। डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा, अगली सूबह नई सकारात्मकता का हो संचार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?