ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवागढ़ में रूद्र गुरू का विरोध, नाराज कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, कहा- गुरूदयाल ही बेहतर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

नवागढ़ में रूद्र गुरू का विरोध, नाराज कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, कहा- गुरूदयाल ही बेहतर

By Mohan Rao
Published: September 5, 2023
Share
नाराज कार्यकर्ता रायपुर में
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले की अहिवारा सीट छोड़कर नवागढ़ से टिकट की दावेदारी करने वाले पीएचई मंत्री रूद्रकुमार गुरू का वहां भी विरोध शुरू हो गया है। गुरू का नाम नवागढ़ से चलने के बाद वहां के सैकड़ों लोग राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे और अपना विरोध जाहिर किया। नवागढ़ क्षेत्र में कांग्रेस के गुरूदयाल बंजारे विधायक हैं। कांग्रेस भवन पहुंची भीड़ एक बार फिर से बंजारे को टिकट देने की वकालत करती दिखी। इस दौरान नवागढ़ से रायपुर पहुंचे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कांग्रेस में संशय की स्थिति है।

उल्लेखनीय है कि पार्टी ने हाल ही में तय किया था कि किसी भी मंत्री की टिकट नहीं काटी जाएगी। सोमवार चुनाव समिति व पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठकें हुई थी, जिसके बाद सभी 13 मंत्रियों के नाम फायनल कर दिए गए। नामों की जो सूची जारी की गई है, उसमें पीएचई मंत्री रूद्रकुमार गुरू का भी नाम शामिल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र अहिवारा से टिकट दी जाएगी या नए क्षेत्र नवागढ़ से, लेकिन जिस तरह से नवागढ़ के विधायक गुरूदयाल बंजारे ने लामबंदी की है, उसके बाद रूद्र गुरू के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। बताया गया है कि फिलहाल पार्टी ने रूद्र गुरू को अहिवारा से ही दावेदार मानते हुए उनका नाम फायनल किया है। इस सीट से रूद्र गुरू की गैरमौजूदगी में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष व महापौर निर्मल कोसरे का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस भवन में विस्तार कमेटी की बैठक दोपहर में चल रही थी। वहीं, कांग्रेस भवन के बाहर कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार की दावेदारी का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ये कार्यकर्ता नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे थे। सभी की मांग है कि स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को प्रत्याशी बनाया जाए। नवागढ़ के लोग प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा व सीएम भूपेश बघेल से मिलकर ज्ञापन सौंपने की भी जिद करते रहे। उनका कहना था कि रूद्र कुमार गुरू ने नवागढ़ क्षेत्र से दावेदारी कर दी है, जिसके कारण वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इन कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के दौरान कुछ और विधानसभा के टिकट दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे थे। ये लोग भी विधानसभा क्षेत्र के बाहरी लोगों को टिकट नहीं देने की मांग कर रहे थे। जो विधानसभा में सक्रिय हैं, उनको टिकट देने की मांग कर रहे थे। चुनाव समिति की बैठक शाम को होनी थी। रविवार को दोपहर से टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी।

कोरोना की मार से परेशान हैं सभी क्षेत्र, जानिए बजट 2021 से क्या हैं उम्मीदें
हड़ताल से कई विभाग में लटके ताले, बांसुरी बजाकर सरकार को जगाया
13वां फैजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2022: छत्तीसगढ़ की ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जीता रजत पदक
आम बजट पर बोले दुर्ग विधायक वोरा: आम जनता की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका…. कोरोना काल में भी केंद्र सरकार को लोगों की परवाह नहीं
CG Crime : पुलिस की नाक में दम करने वाला चोर पकड़ाया, चोरी के बाद झारखंड भाग जाता था शातिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में बन कर तैयार, विधायक देवेन्द्र ने किया निरीक्षण,  जल्द होगा उद्घाटन
Next Article यूट्यूबर विलेज तुलसी में जिला प्रशासन के सहयोग से बना अत्याधुनिक स्टूडियो "हमर फ्लिक्स", कलेक्टर डॉ भुरे ने किया शुभारंभ यूट्यूबर विलेज तुलसी में जिला प्रशासन के सहयोग से बना अत्याधुनिक स्टूडियो “हमर फ्लिक्स”, कलेक्टर डॉ भुरे ने किया शुभारंभ

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?