ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरपीएफ के आरक्षक को मिलेगा रेल सेवा पुरस्कार, स्टेशन पर फिसलते यात्रियों की बचाई थी जान
Share
Notification Show More
Latest News
ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल
October 20, 2026
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित
October 20, 2026
shreekanchanpath 08 # 20 October 2026
October 20, 2026
गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर
October 20, 2026
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य
October 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

आरपीएफ के आरक्षक को मिलेगा रेल सेवा पुरस्कार, स्टेशन पर फिसलते यात्रियों की बचाई थी जान

By Mohan Rao Published December 14, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली के भारत मंडपम में रेलमंत्री करेंगे सम्मानित, पीपी यार्ड के कर्मी को भी मिलेगा सम्मान

रायपुर। रेल सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 2 रेलकर्मी को अतिविशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसमें वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अमिताभ चौधरी तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवान प्रमोद कुमार शामिल हैं।  आरपीएफ का आरक्षक प्रमोद कुमार ने दो बार रेलवे प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से फिसले यात्रियों की जान बचाई थी। इन दोनों रेल कर्मवीरों को दिनांक 15 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम  में आयोजित समारोह में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा बेस्ट ट्रांसपोर्टेशन के बेहतर प्रबंधन हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को ट्राफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही रॉलिंग स्टॉक के बेहतर प्रबंधन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अन्य सभी रेलवे जोन को पीछे  छोड़ते हुए बेस्ट ‘रॉलिंग स्टॉक शील्ड को अपने नाम किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार तथा संबन्धित प्रमुख विभागाध्यक्ष इस समारोह में इस शील्ड को ग्रहण करेंगे।

चलती ट्रेन से फिसलते यात्रियों को बचाया था आरक्षक प्रमोद ने

रेल सुरक्षा बल  के आरक्षक प्रमोद कुमार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन में पदस्थ हैं । 25 जुलाई 2022 को गोंदिया स्टेशन पर गाडी संख्या 22815 एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिर चुके यात्री उमेश बिसेन तथा उसकी पत्नी प्रीति बिसेन की जान बचाई। उमेश बिसेन एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में कोच की सीढ़ी पर लटक रहा था तथा उसकी पत्नी प्रिती बिसेन अपने पति उमेश बिसेन के कमर को पकड कर गाडी के साथ घसीटते हुये जा रही थी। प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात आरक्षक प्रमोद कुमार ने बिना समय गवाये तुरंत महिला यात्री को अपनी ओर खींचते हुये प्‍लेटफार्म तथा गाडी के बीच से खिंचकर सुरक्षित बाहर निकाला जिससे उक्त महिला की जान बच गयी।

इसी तरह दिनांक 16 अगस्त 2022 को गोंदिया स्टेशन पर महिला यात्री अपूर्वा मंडलीकर समता एक्सप्रेस में चढ़ी। जब ट्रेन चलने लगी तो उसे पता चला कि चह गलत ट्रेन में चढ़ गई तो उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिससे वह गिर गई और गाडी एवं प्लेटटफार्म के गैप मे जा रही थी। इस दौरान ड्यूटी में तैनात आरक्षक प्रमोद कुमार साहस दिखाते हुए उक्त महिला यात्री अपूर्वा मंडलीकर को अपनी और खींचते हुए उसकी जान बचाई। प्रमोद कुमार के इन्हीं कार्यों के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पीपी यार्ड भिलाई में पदस्थ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अमिताभ चौधरी ने अपने कर्तव्य का भलीभाँति निर्वहन करते हुए लगभग 2500 वैगन में तय सीमा से पहले ट्विन पाइप जैसे जटिल कार्य को पूरा किया जो कि संरक्षित रेल परिचालन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को रॉलिंग स्टॉक के बेहतर प्रबंधन के लिए बेस्ट रॉलिंग स्टॉक शील्ड के  लिए चयन किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रिकार्ड 8572 वैगनो के रखरखाव के साथ ही एलएचबी व अन्य यात्री कोचों के रखरखाव में भी पिछले वर्षों की तुलना में उत्कृष्टता हासिल की गई। इसी तरह ट्राफिक ट्रांसपोर्टेशन में भी बेहतर प्रबंधन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को ट्राफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड प्रदान किया जाएगा।

You Might Also Like

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

गरबा से लौट रहे युवक-युवती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी

Mohan Rao December 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 65 # 18 December 2023 shreekanchanpath 61 # 14 December 2023
Next Article Loksabha News Update: पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित, गलत बर्ताव के चलते हुई कार्रवाई Loksabha News: हंगामे के चलते स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड रहेंगे कांग्रेस के पांच सांसद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?