ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूखी त्वचा से खुजली ऐसे होगी दूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

रूखी त्वचा से खुजली ऐसे होगी दूर

By @dmin
Published: December 3, 2019
Share
SHARE

सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है और फिर उस रूखी त्वचा पर खुजली की समस्या होती है। खुजली की समस्या पाया जाना एक प्रकार की साधारण समस्या है। कभी कभी शरीर के किसी भाग में त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील हो जाती है इस कारण खुजली होने लगती है। जिसमें अक्सर कुरेदने पर भी हमें राहत महसूस नहीं होती। जितना आप ज्यादा खुजली करते हो उतनी आपकी परेशानी बढने लगती है। सर्दियों में होने वाली इस खुजली को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय अपनाएं। सर्दियों में त्वचा का रूखा होना और फिर उस रूखी त्वचा में खुजली होना बहुत आम समस्या है। जैसे ही सर्दी आती है आप अपने हाथ पर हल्की सी खुजली महसूस करनी शुरू कर देते हैं। अगर आप खुजाने लगते हैं तो सफेद लाल लकीरें पड़ जाती हैं। सर्दियों की त्वचा संबंधी इस समस्या से निपटने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। जब भी आपको समय हो आपको इन उपायें को करना चाहिए, और यदि आपको ये समस्या ज्यादा हो तो आपको नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
देर तक न नहाएं गर्म पानी से :
देर तक गर्म पानी में नहाने से आपकी त्वचा का सुरक्षात्मक तेल निकल जाता है। त्वचा शुष्क हो जाती है और उसमें खुजली होने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि गर्म पानी में 15 मिनट या उससे कम वक्त के लिए नहाएं। नहाने के बाद, हल्की गीली त्वचा पर तेल लगा लें।
पेट्रोलियम जैली :
यदि आपकी त्वचा अत्याधिक ही संवेदनशील है, तो पेट्रोलियम जैली को खुजली दूर करने का एक बहुत ही प्रभावशाली उपाय माना गया है। पेट्रोलियम जैली में किसी भी प्रकार के रासायनिक पदार्थों का समावेश नहीं होता। जिसकी वजह से यह हमारी त्वचा में होनेवाली खुजली से हमें आरामदायक राहत दिलाती है। इसके इस्तेमाल से न केवल खुजली कम होती है बल्कि त्वचा भी मुलायम होने लगती है।
बेकिंग सोडा :
बेकिंग सोडा भी खुजली की समस्या से राहत पाने के एक कारागार उपाय हैं। यदि आपको खुजली की समस्या हैं तो आपको पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर उसके पेस्ट तैयार करना चाहिए, जिससे आपको खुजली वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती हैं। इसके आलावा यदि आप नहाने के पानी में एक चमच्च बेकिंग सोडा मिलाकर उससे नहाते हैं। तो इस समस्या को भी नियमित रूप से करने पर आपको खुजली की समस्या से राहत मिलती हैं।
पर्याप्त पानी पियें :
सर्दियों में लोग पानी कम पीने लगते हैं, जिससे वो पानी की कमी (डीहाईड्रेशन) का शिकार हो जाते हैं। इससे त्वचा रूखी हो जाती है और रूखी त्वचा में खुजली होना आम बात है। इसलिए अगर आप सर्दियों में त्वचा की जलन व खुजली से बचना चाहते हैं, और चाहते हैं कि वो मुलायम व चमकदार रहे, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पियें।
तुलसी के पत्ते :
तुलसी के पत्तों में कपूर मिलाकर त्वचा पर लगायें। इसमें खुजली को दूर करने की क्षमता पाई जाती है।
चन्दन :
चन्दन का प्रयोग करने से भी आपको खुजली की समस्या से राहत मिलती हैं। वैसे भी चन्दन ठंडक पहुँचाने में माहिर होता हैं। यदि आपको खुजली की समस्या होती हैं तो आप चन्दन का लेप बनाकर उस स्थान पर लगाएं जहां पर आपको खुजली हो रही हैं, इसका उपयोग करने से आपको ठंडक मिलने के साथ खुजली की समस्या से भी राहत मिलती हैं। साथ ही त्वचा भी दमकने लगती हैं।

देश में 1 फीसदी से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, बीते 24 घंटों में मिले 25,467 नए मामले
सुबह उठने के इस तरीके को आयु्र्वेद में बताया गया है सबसे सही
लड़कियों को गिफ्ट में टेडी बियर ही क्यों आता हैं ज्यादा पसंद, जानिए वजह
टिप्स: सर्दियों में भी दिखना है हैपनिंग तो शॉपिंग के समय इन बातों का रहे ध्यान
यूं ही आलू को नहीं कहा जाता सब्जियों का राजा, खाने से होते हैं कई फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्दियों में अमरूद, गाजर, संतरे का सेवन होता है लाभदायक
Next Article किसान आंदोलन: पवार बोले-सरकार ने नहीं सुनी हमारी बात, जल्दबाजी के कारण पैदा हुई समस्या शरद पवार का दावा- मोदी ने उन्हें साथ मिलकर काम करने का दिया था प्रस्ताव, मैंने ठुकरा दिया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?