ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका : वर्कशॉप में दी मोबाइल एप्स, पोर्टल्स, पेड न्यूज और एमसीएमसी की जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका : वर्कशॉप में दी मोबाइल एप्स, पोर्टल्स, पेड न्यूज और एमसीएमसी की जानकारी

By Mohan Rao
Published: April 7, 2024
Share
SHARE

रायपुर। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि निर्वाचन की पूरी प्रणाली में मीडिया सेतु के रूप में सशक्त भूमिका निभाती है। उसकी सक्रियता से न केवल मतदाताओं में निर्वाचन के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि वो निर्वाचन तंत्र को भी सजग और अधिक निष्पक्ष बनाएं रखती है। क्षीरसागर ने मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन संबंधी एक दिवसीय उन्मुखीकरण तथा कार्यशाला को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी क्षीरसागर ने कार्यशाला में कहा कि आज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है। इस पर उठने वाली शंकाएं निराधार ही साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि इसके संचालन के लिए निश्चित प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है जो पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है। पत्रकार निर्वाचन के दौरान अन्य विभागों के साथ ही अति आवश्यक सेवा में होते हैं। ऐसे में उनके मतदाता के तौर पर कर्तव्य पूरा करने में डाक मतपत्र की सुविधा भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित मीडिया कार्यशाला में निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि आज की कार्यशाला में दी गई जानकारी पत्रकारों को निर्वाचन संबंधी सूचनाओं और जानकारियों को प्रसारित व प्रचारित करने में इलेक्शन मशीनरी का सहयोग करने में उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्शन मशीनरी और इसमें लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की विशेषज्ञता और निष्पक्षता संदेह से परे है।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने कार्यशाला में निर्वाचन प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के उपयोग को रेखांकित करते हुए आम जन से लेकर अभ्यर्थियों के लिए तैयार भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल्स तथा मोबाइल एप्लीकेशन्स की जानकारी दी। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने पेड न्यूज़, मीडिया मॉनिटरिंग सेल तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के कार्यों के बारे में बताया।

कार्यशाला में सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यूएस अग्रवाल ने ईवीएम की कार्यप्रणाली का उल्लेख करते हुए इसकी सुरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियों तथा इसकी पारदर्शी प्रणाली की जानकारी दी। कार्यशाला में राजधानी रायपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता देकर विषय विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद से संबंधित अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी, कानून का उल्लंघन करने पर 10 साल तक की कैद
फिर चाल पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 7240 नए मामले; लगातार दूसरे दिन 40 फीसदी मरीज बढ़े
Breaking News : चौहान स्टेट की लिफ्ट के होल में गिरने से युवक की मौत, तीसरे माले पर खुला था डोर
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से महिला की मौत, अब तक 12 लोगों ने गंवाई जान
Breaking news : मल्लिकार्जुन खड़गे बने राष्ट्रीय कांग्रेस के सुप्रीमो, 24 साल बाद गैर गांधी बना अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur : ट्रांसफार्मर गोदाम अग्निकांड की होगी जांच, बिजली कंपनी ने बनाई छह सदस्यीय टीम
Next Article हाथियों का उत्पात: पहले घर में रखा अनाज खाया फिर उजाड़ दिया घर, दहशत में लोग हाथियों का उत्पात: पहले घर में रखा अनाज खाया फिर उजाड़ दिया घर, दहशत में लोग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?