ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : चौहान स्टेट की लिफ्ट के होल में गिरने से युवक की मौत, तीसरे माले पर खुला था डोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : चौहान स्टेट की लिफ्ट के होल में गिरने से युवक की मौत, तीसरे माले पर खुला था डोर

By Mohan Rao
Published: April 29, 2025
Share
चौहान स्टेट में हादसा
SHARE

चौहान स्टेट में चार माह पहले भी हुई थी युवक की मौत, सामने आई मेंटेनेंस में लापरवाही

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिसर चौहान स्टेट में मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई। युवक चौहान स्टेट के तीसरे माले पर था और लिफ्ट का दरवाजा खुला था जबकि लिफ्ट नीचे की ओर थी। धोखे से युवक लिफ्ट के होल में गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को लिफ्ट के होल से निकालने के लिए एसडीआरएफ का सहारा लेना पड़ा। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रस्सी के जरिए होल में प्रवेश किया और घायल युवक को बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में सुपेला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना मंगलवार की सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान राजा बान्दे (40) निवासी सुभाष चौक डुंडेरा उतई के रूप में हुई है। राजा बान्दे चौहान स्टेट के तीसरे माले पर था और नीचे जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करना चाह रहा था। चुंकी लिफ्ट का दरवाजा खुला था तो उसने सोचा लिफ्ट उसी फ्लोर पर है इसलिए उसने पैर डाल दिया। पैर डालते ही वह गिर गया और पहले फ्लोर पर स्थित लिफ्ट की छत पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम
राजा बान्दे तीसरे माले से लिफ्ट के होल में गिरकर घायल अवस्था में पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना भेजी। सुबह पांच बजे एसडीआरएफ को इसकी जानकारी मिली और तत्काल टीम को भेजा गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू किया। एसडीआरएफ जवानों द्वारा बड़े बहादुरी से सुरक्षा के साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग कर लिफ्ट में रस्सी के सहारे उतर कर युवक को बड़े सावधानी पूर्वक निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। जब राजा बान्दे को निकाला गया तो वह जिंदा था लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल राजा बांधे के शव को सुपेला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया गया है।

चौहान स्टेट में चार माह में दूसरा लिफ्ट हादसा
बता दें चौहान स्टेट में लिफ्ट हादसा कोई नया नहीं है। चार माह पहले भी यहां एक ऐसा ही हादसा हो चुका है। चार महीने पहले यहां चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हुई थी। मृतक की पहचान विनय गुप्ता (32) निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रूप में हुई थी। युवक आकाश गंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। इस मामले में भी लिफ्ट के मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को हुए हादसे में लिफ्ट के नीचे होने पर तीसरे माले का दरवाजा कैसे खुला यह चौंकाने वाली बात है। बताया जा रहा है कि यहां लिफ्ट के मेंटेनेंस में लापरवाही बरती जा रही है जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ पहली बार राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन, 21 से 22 फरवरी को योग आयोग करा रहा प्रतियोगिता
शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में एक और मील का पत्थर… विधायक वोरा ने किया 40 लाख के कार्य का भूमिपूजन
सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण…दोबारा कब्जा करने पर होगी कड़ी कार्यवाही
खुद की जमीन छोड़ सरकारी जमीन पर बन रहा था मकान, निगम ने तोड़ा
वन विभाग ने कोंडागांव की दो सॉ मिलों को किया सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बदले जमीन रजिस्ट्री के नियम, 10 क्रांतिकारी बदलाव, मंत्री चौधरी ने कहा डिजिटल सुधार पर करें फोकस
Next Article नीतिश सरकार का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेंगे 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें नीतिश सरकार का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेंगे 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?