ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टेस्ट क्रिकेट से रोहित का सन्यास, फैन्स हुए मायूस, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बौछार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

टेस्ट क्रिकेट से रोहित का सन्यास, फैन्स हुए मायूस, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बौछार

By Mohan Rao
Published: May 8, 2025
Share
राहित का टेस्ट क्रिकेट से सन्यास
SHARE

मुंबई। आईपीएल के रोमांच के बीच हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की। रोहित के टेस्ट से सन्यास की घोषणा के बाद सोश मीडिया में रिएक्शन की बौछार आ गई है। फैन्स मायूस हैं और युगो-युगो तक याद आने की बातें सोशल मीडिया में कही जा रही है।

बता दें आईपीएल ठीक बाद अगले महीने भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से ही नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी। ऐसे समय में रोहित शर्मा से टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। रोहित ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

2022 में संभाली थी कप्तानी
रोहित शर्मा को 2022 में टेस्ट प्रारूप का नियमित कप्तान बनाया गया था। तब से लेकर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे तक वह क्रिकेट के सबले लंबे प्रारूप में टीम इंडिया के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने 24 टेस्ट खेले और इसमें से सिर्फ 12 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली। नौ टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे। 11 साल के टेस्ट करियर में रोहित ने 67 टेस्ट खेले और 12 शतक लगाकर 4301 रन बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा ने 18 अर्धशतक भी लगाए। रोहित शर्मा ने टेस्ट मैचों में 88 छक्के और 473 चौके भी जड़े हैं।

युगों-युगों तक याद रहोगे शर्मा जी
एक फैन्स ने लिखा कि बेहतरीन कप्तान, शानदार व्यक्तित्व और बेमिसाल खिलाड़ी रोहित शर्मा जी “रो-हिटमैन”ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। एक समर्थक ने लिखा युगों-युगों तक याद रहोगे शर्मा जी। कुछ फैन्स उनके टेस्ट कॅरियर की उपलब्धि बता रहे हैं तो कुछ फैन्स रोहित के इस फैसले नाराज भी दिखे। इसके अलावा क्रिकेट जगत से भी रोहित के सन्यास के बाद प्रतिक्रियाएं आई हैं। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, विरेन्द्र सहवाग, सौरव गांगूली, राहुल द्रविड, वीवीएस लक्ष्मण, जसप्रीत बुमराह सहित कई क्रिकेटरों ने रोहित के सन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

जानिए किसने क्या कहा

एक मास्टर, एक कप्तान और एक रत्न
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी रोहित शर्मा की तारीफ की। उन्होंने लिखा- एक मास्टर, एक कप्तान और एक रत्न! रोहित शर्मा!

एक अध्याय समाप्त हुआ
रोहित के सबसे पुराने ओपनिंग पार्टनर शिखर धवन ने भी हिटमैन के संन्यास के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- एक अध्याय समाप्त हुआ, पर यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। शानदार टेस्ट करियर के लिए शुभकामनाएं रोहित शर्मा।

‘हर चीज के लिए शुक्रिया’- यशस्वी जायसवाल
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अपने साथी बल्लेबाज और कप्तान के संन्यास के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- रोहित भाई, आपके साथ सफेद गेंद प्रारूप में क्रीज साझा करना किसी वरदान से कम नहीं था। हर चीज के लिए शुक्रिया।

सौरव गांगुली ने भी की रोहित की सराहना
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा- ‘वह भारत के लिए एक महान खिलाड़ी हैं, लेकिन किसी को तो खेल छोड़ना ही होगा। मेरी शुभकामनाएं उन्हें। उनका करियर अच्छा रहा, वह भारत के लिए वनडे और आईपीएल खेलेंगे।

‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन ‘ के नाम से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए होगी देशभर में ऑक्सीजन की आपूर्ति
व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे श्रीचंद सुंदरानी…. भिलाई के बाजारों में घूम घूमकर मांगा व्यापारियों से समर्थन
तमिलनाडु में सीएम के बेटे ने डेंगू-मलेरिया से की सनातन धर्म की तुलना, भाजपा ने किया पलटवार
Bhilai Breaking : बिजली टॉवर में लटकती मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
ट्रैफिक सिग्नल के अनियमितता के मामले में कार्यपालन अभियंता टीके रणदिवे सस्पेंड…. कलेक्टर के निर्देश पर निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने की कार्रवाई… जाने क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का लिया अपडेट, अफसरों से की चर्चा
Next Article 22 नक्सलियों के एनकाउंटर का गृहमंत्री शर्मा ने किया खंडन, बोले- ऑपरेशन संकल्प नाम का कोई अभियान नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?