ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इलेक्ट्रिक कार: किफायती कीमतों पर भारत में लांच होगी ‘टेस्ला’, हिंदुस्तान में लगेगा एलन मस्क की कंपनी का प्लांट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

इलेक्ट्रिक कार: किफायती कीमतों पर भारत में लांच होगी ‘टेस्ला’, हिंदुस्तान में लगेगा एलन मस्क की कंपनी का प्लांट

By @dmin
Published: October 10, 2021
Share
हरियाणा को आज मिलेगी आठ सुपर हाईवे की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
हरियाणा को आज मिलेगी आठ सुपर हाईवे की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में टेस्ला की इलेक्ट्रॉनिक कारों की राह देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि टेस्ला से भारत में प्लांट लगाने के लिए वार्ता चल रही है। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन जल्द ही भारत में शुरू होने की उम्मीद है। संभव है कि आने वाले कुछ महीनों में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में इलेक्ट्रॉनिक कार भी लांच कर दे। इसके संकेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिए हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि भारतीय बाजार में प्रवेश के लिए टेस्ला और सरकार के बीच लगातार बातचीत चल रही है। टेस्ला को भारत में उत्पादन शुरू करने और यहां से कारें अन्य देशों में निर्यात करने के लिए जो मदद चाहिए होगी, उसके लिए सरकार तैयार है। 

चीन में बनीं कारों का नहीं होगा भारतीय बाजार में प्रवेश 
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अमेरिका से बाहर सबसे पहला प्लांट चीन में लगाया था। यहीं से वह यूरोप व अन्य देशों में इलेक्ट्रॉनिक कारों का निर्यात करती है। टेस्ला चाहती है कि वह चीन में बनाई गई कारों को भारतीय बाजार में बेचे, लेकिन इसके लिए भारत सरकार तैयार नहीं है। नितिन गडकरी ने कहा कि टेस्ला से कहा गया है कि वह भारत में अपना प्लांट लगाए और यहीं से कारें अन्य देशों को निर्यात करे। 

किफायती होगी कीमत 
टेस्ला की कीमत को लेकर लोगों के मन में बहुत से सवाल हैं। लोगों को शंका है कि इलेक्ट्रॉनिक कार की घरेलू भारतीय बाजार में कीमत काफी ज्यादा होगी। इसको लेकर गडकरी का कहना है कि टेस्ला की कारों की कीमत किफायती होगी। वह भारत में ही कारें बनाकर बेचेंगे। यहां के वेंडर्स तैयार हैं। उन्होंने बताया कि कारों की कीमत 35 लाख के आसपास होगी। 

फ्यूचर फ्यूल का भारत करेगा निर्यात 
नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में पेट्रोल-डीजल का आयात बंद करके इसकी निर्भरता खत्म कर दी जाए। उन्होंने कहा कि अब पेट्रोल-डीजल पर कुछ देशों की दादागिरी नहीं चलेगी। हम ऊर्जा के वैकल्पिक श्रोतों पर निर्भरता बढ़ा रहे हैं। ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूचर फ्यूल है, आने वाले सालों में हम ग्रीन हाइड्रोजन निर्यात करने की स्थिति में होंगे।

भारतीय कंपनियां कर रहीं रिसर्च 
गडकरी ने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय कंपनियां भी टेस्ला के बराबर आकर खड़ी हो जाएंगी। वे भी रिसर्च कर रही हैं। सुरक्षा व एनर्जी की दृष्टि से कंपनियां बहुत से बदलाव कर रही हैं। भारतीय युवा भी इस बारे में सोच रहे हैं। 

धमतरी में ट्रिपल मर्डर : रायपुर से घूमने गए थे पांच दोस्त, ढाबे पर विवाद के बाद दौड़ा-दौड़ा कर मारा
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन: समर्थकों के समर्पण से गदगद हुए मंत्री ताम्रध्वज…. कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी… कहा- हमेशा याद रहेगा यह पल
Bhilai Breaking : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भिडंत में दो की मौत और 13 घायल, मड़ई मेला जा रहे थे स्कॉर्पियों सवार
कांकेर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक माओवादी ढेर
भारत का दबाव आया काम, कोविडशील्ड को UK ने दी मान्यता; मगर अब भी है पेच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वरुण गांधी के फिर बागी सुर, कहा- लखीमपुर हिंसा को हिंदू बनाम सिख का दिया जा रहा रंग वरुण गांधी के फिर बागी सुर, कहा- लखीमपुर हिंसा को हिंदू बनाम सिख का दिया जा रहा रंग
Next Article राजस्थान में दलित की हत्या: मायावती ने पूछा- चुप क्यों है कांग्रेस, क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम करेंगे मदद? राजस्थान में दलित की हत्या: मायावती ने पूछा- चुप क्यों है कांग्रेस, क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम करेंगे मदद?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?