ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ में कैश वैन में लूटपाट: पुलिस की आठ टीमों ने 10 घंटे में गिरफ्तार किया आरोपियों को, जाने कैसा रहा पुलिस का ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रायगढ़ में कैश वैन में लूटपाट: पुलिस की आठ टीमों ने 10 घंटे में गिरफ्तार किया आरोपियों को, जाने कैसा रहा पुलिस का ऑपरेशन

By @dmin
Published: July 4, 2020
Share
Robbery in cash van in Raigad: Eight police teams arrested accused in 10 hours
SHARE

रायगढ़। जिले के थाना कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई एटीएम में पैसा डालने आए कैश वैन को टारगेट कर ड्राइवर की हत्या कर 14.50 लाख लूट कर फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतरारोड पुलिस के साथ बनाई गई 8 टीमों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इस सफलता के पीछे वरिष्ठ अधिकारियों की तत्परता, अंतर अंतर्राज्यीय जिलों से तालमेल कर गठित टीम को उचित दिशा निर्देशन एवं रातभर चली जिला पुलिस की सघन नाकेबंदी, डोर-टू-डोर पतासाजी रही। इसकी वजह से आरोपी जिले के बाहर नहीं जा पा और पुलिस की गिरफ्त में आए गए। इस मिशन को अंजाम देने में करीब 50 हथियारबंद जवान एवं अधिकारी शामिल रहे।

Contents
  • शहर की नाकेबंदी कर शुरू की गई तलाश
  • आरोपियों ने बताया, ऐसे बनाया प्लान

बता दें कि 3 जुलाई की सुबह करीब 11.30 बजे केवडाबाडी स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से तीन करोड चौदह लाख रुपए पेटी मे भरकर कर्मचारी नवरतन रात्रे गनमैन विनोद पटेल, चालक अरविन्द पटेल एवं भीषण कुमार रात्रे के साथ कैशवाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 0613 में भरकर एटीमए में रकम डालते हुए किरोडीमल एसबीआई एटीएम लगभग पौने दो बजे पहुंचे। नवरत्न रात्रे पेटी से 13 लाख रुपए निकालकर बैग मे रखकर एटीण्म में डालने भीषण के साथ अन्दर गया था। वह एटीएम के हुड को खोल रहा था उसी समय बाहर गोली चलने की आवाज आई। दो नकाबपोश शटर को उठाकर गोली चलाकर बैग मे भरे 13 लाख एटीएम में बची रकम 1.50 लाख रुपए लूटकर वैन चालक अरविन्द पटेल और गनमैन विनोद पटेल को गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना में वैन चालक की मौत हो गई। मामले में थाना कोतरारोड़ में आरोपियों खिलाफ 302,307,397 आईपीसी 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू हुई।

शहर की नाकेबंदी कर शुरू की गई तलाश

घटना के बाद बिलासपुर रेंज आईजी दिपांशु काबरा एवं एसपी रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा पूरे जिले को सील कराकर जिले के अंदर 50 नाकेबंदी पाइंट बनाकर रातभर वाहनों एवं आने-जाने वालों की सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसके लिए बनी सभी 8 टीमों को अलग-अलग कामों में लगाया गया। पुलिस ने शहर की सैकडो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किया। आरोपियों के शहर से बाहर नहीं निकलने की जानकारी पुख्ता होने गांव के पास आरोपियों का लास्ट लोकेशन देखा गया। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध केराझर में देखे गए हैं। इसके बाद गांववालों के सहयोग से पुलिस ने एक घर में दबिश दी जहां एक कमरे अंदर दो संदिग्ध मिले। इस दौरान एक युवक ने पुलिसपार्टी पर पिस्टल तान दिया इसके बाद पुलिसवालों ने झूमाझटकी कर हथियार पकड़े युवक को पटककर उससे हथियार छीनकर दोनों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में सुधीर कुमार सिंह (23) ग्राम खम्हौरी जिला सिवान बिहार व पिन्टु वर्मा (18) निवासी बिगबाजार थाना रामगढ़ जिला कैमूर बिहार शामिल है।

आरोपियों ने बताया, ऐसे बनाया प्लान

पूछताछ करने पर सुधीर सिंह ने बताया कि उसके पिता एवं भाई रायगढ़ में ही रहते हैं सुधीर जब भी रायगढ़ आता तो कैश वैन को देख कर उसे लूटकर 1 करोड रुपए कमाने का लालच मन में बना लिया और इस योजना को गांव जाकर अपने साथी पिन्टु वर्मा को बताया और लूट की प्लान के साथ 02 पिस्टल, 02 देसी कट्टा, 3 मैगजीन में 26 राउंड, 02 जिंदा कारतूस, 02 बटन चाकू के साथ प्री प्लानिंग कर कैश वैन को लूटने आए थे। पिछले 15 दिनों से पूरे जिले की रैकी की और 4 दिनों से उक्त कैशवेन को रैकी कर रहे थे। घटना के समय आरोपियों द्वारा 06 राउंड चलाया गया था। रात्रि दोनों लूट की रकम 14,50,000 रुपए को आधा-आधा बांट लिए थे जिनके मेमोरेंडम पर लूट की रकम उनके हथियारों के साथ बरामद किया गया है। आरोपी सुधीर पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ रायगढ़-ढिमरापुर मार्ग पर स्थित युनियन बैंक को लूटपाट करने की नाकाम कोशिश करना स्वीकार किया है। जिला पुलिस आरोपियों के पूर्व क्राईम हिस्ट्री खंगाल रही है। बिहार पुलिस से आरोपियों के सिवान और कैमूर में अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है।

रिश्तों की गजब कहानी एक पति की दो दीवानी, इस समझौते ने टाला तलाक, पढि़ए पति के बटवारे का दिलचस्प मामला
कोवैक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी… कोवेक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय अब जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया
शुरू हुई मार्वल की नई फिल्म की एडवांस बुकिंग, तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेगा थॉर
शिवनाथ नदी में बाइक के साथ बह गया युवक, 24 घंटे से जारी है तलाश… पत्नी के लिए इलाज के लिए आया था अस्पताल
ट्रांसपोर्टर के घर पर लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवर व नगदी चुरा ले गए बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नकवी बोले- 'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बनकर रह गई है कांग्रेस पार्टी नकवी बोले- ‘पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला’ बनकर रह गई है कांग्रेस पार्टी
Next Article 23 हफ्ते की गर्भवती 12 साल की बलात्कार पीडि़त को मुंबई हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति 23 हफ्ते की गर्भवती 12 साल की बलात्कार पीडि़त को मुंबई हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?