ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 23 हफ्ते की गर्भवती 12 साल की बलात्कार पीडि़त को मुंबई हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

23 हफ्ते की गर्भवती 12 साल की बलात्कार पीडि़त को मुंबई हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति

By @dmin
Published: July 4, 2020
Share
23 हफ्ते की गर्भवती 12 साल की बलात्कार पीडि़त को मुंबई हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति
23 हफ्ते की गर्भवती 12 साल की बलात्कार पीडि़त को मुंबई हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक 12 वर्षीय बलात्कार पीडि़त को उसकी 23 सप्ताह की गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दी है। पीडि़ता की मां ने जून के पहले सप्ताह में याचिका दायर कर कहा था कि उसे संदेह हुआ कि उसकी नाबालिग बेटी गर्भवती थी। पूछताछ के दौरान बच्ची ने खुलासा किया कि पड़ोस के कुछ लोगों द्वारा उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया।
इसके बाद महिला ने नजदीक के सांगली पुलिस थाने गई और पांच जून को एफआईआर दर्ज कराई। 16 जून को वह एक सरकारी अस्पताल गई जहां उन्हें बताया गया कि बिना अनुमति के गर्भ को समाप्त नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंट एक्ट,1971 द्वारा निर्धारित 20 सप्ताह की सीमा को पीडि़ता ने पार कर लिया था।
महाराष्ट्र के सरकारी मेडिकल कॉलेज मिराज की एक मेडिकल बोर्ड ने 26 जून को हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुसार, 12 वर्षीय बच्ची का एग्जामिनेशन किया। मेडिकल बोर्ड ने कहा कि अगर प्रेग्नेंसी की अनुमति दी जाती है, तो पीडि़ता के सामान्य और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा इसलिए उसके गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
जस्टिस नितिन जामदार और जस्टिस सुरेंद्र तावड़े की पीठ ने सिफारिश को स्वीकार कर लिया। पीठ ने कहा कि नाबालिग को शारीरिक और मानसिक आघात भुगतना होगा, यदि गर्भावस्था को समाप्त नहीं किया जाता है। पीठ ने याचिकाकर्ता महिला को अब मिराज के सरकारी मेडिकल कॉलेज में संपर्क करने के लिए कहा है, जहां नाबालिग की अनचाही गर्भावस्था को 6 जुलाई को चिकित्सकीय रूप से समाप्त कर दिया जाएगा।
अदालत ने अस्पताल को भ्रूण के रक्त और टिशू के नमूनों को संरक्षित करने का निर्देश दिया है जो आपराधिक मामले में फोरेंसिक सबूत के रूप में आवश्यक हो सकते हैं। कोर्ट ने डॉक्टरों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया है कि यदि बच्चा जीवित है तो उसे बचाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। हाईकोर्ट की पीठ ने स्पष्ट किया कि यदि नवजात जीवित है और याचिकाकर्ता महिला और उसकी बेटी इस तरह के बच्चे की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है या नहीं है, तो राज्य और इसकी एजेंसियों को इसके लिए पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी।

तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया, 10 लाख से अधिक परिवारों को 596 करोड़ का भुगतान
आमजनों से दुव्र्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीजीपी ने दिए निर्देश
विधायक देवेंद्र ने किया विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण…. टीकाकरण केंद्रों में काम कर रहे नर्सों व अन्य मेडिकल स्टाफ के कार्य की तारीफ कर बढ़ाया हौसला
टाउनशिप में गंदे पानी की शिकायत इस्पात मंत्री व सेल चेयरमेन से…. युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने मेल कर कहा, लापरवाह अधिकारियों पर हो कार्रवाई
मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Robbery in cash van in Raigad: Eight police teams arrested accused in 10 hours रायगढ़ में कैश वैन में लूटपाट: पुलिस की आठ टीमों ने 10 घंटे में गिरफ्तार किया आरोपियों को, जाने कैसा रहा पुलिस का ऑपरेशन
Next Article दक्षिण चीन सागर में चीन की हेकड़ी निकालने को तैयार है अमेरिका दक्षिण चीन सागर में चीन की हेकड़ी निकालने को तैयार है अमेरिका

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?