ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : रिसाली निगम की एमआईसी ने किया सफाई ठेका निरस्त, ठेकेदार ने दिया था झूठा शपथ पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big News : रिसाली निगम की एमआईसी ने किया सफाई ठेका निरस्त, ठेकेदार ने दिया था झूठा शपथ पत्र

By Mohan Rao
Published: February 14, 2023
Share
रिसाली निगम की एमआईसी बैठक
SHARE

रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली परिषद ने पीवी रमन को दिया गया सफाई ठेका निरस्त कर दिया। ठेकेदार ने ठेका पाने के लिए झूठा शपथ पत्र दिया था। उक्त निर्णय आयुक्त आशीष देवांगन द्वारा गठित जांच टीम के प्रतिवेदन के आधार पर लिया गया। झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत करने के मामले को महापौर परिषद के सद्स्यों ने गंभीर माना। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि ठेकेदार ने निगम प्रशासन को गुमराह कर ठेका हासिल किया है। जानकारी छिपाने और झूठा शपथ पत्र देने के मामले में अपराध दर्ज कराया जाए।

रिसाली निगम के सफाई ठेका पर सामान्य सभा में गहमा गहमी होने के बाद मंगलवार को महापौर परिषद के सद्स्यों ने मामले का पटाक्षेप कर दिया। जांच प्रतिवेदन से स्पष्ट हुआ कि सफाई ठेका लेने ठेकेदार पीवीरमन ने अपने शपथ पत्र में इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि उसका नाम धमतरी निगम ने काली सूची में शामिल किया है। महापौर परिषद के सद्स्यों ने इसे गंभीर आरोप मानते हुए ठेका ही निरस्त कर दिया। महापौर परिषद की बैठक में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, सोनिया देवांगन, सनीर साहू, ईश्वरी साहू, परमेश्वर कुमार, आयुक्त आशीष देवांगन व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

पाइप लाइन से रसोई गैस सप्लाई
पाइप लाइन से रसोई गैस सप्लाई करने की कार्य योजना को अंततः महापौर परिषद के सद्स्यों ने हरि झंडी दे दी है। उक्त कार्य रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर पूर्ण कराया जाएगा। इस कार्य का आरंभ करने से पहले एजेंसी को समस्त प्रकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र लाकर निगम में पहले प्रस्तुत करना होगा। साथ ही गैस तैयार करने निगम के गोबर खरीदी केन्द्र से निर्धारित दर पर गोबर खरीदना अनिवार्य होगा। वार्ड पार्षद अपने निधि का उपयोग वार्ड की सुरक्षा के लिए भी कर सकतें हैं। पार्षद अपनी निधि से अपने वार्ड में सी.सी. टीवी लगवा सकते है। इस कार्य की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, भिलाई सीए ब्रांच द्वारा बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं थलाइवा रजनीकांत? जल्द लेंगे फैसला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मातृ एवं शिशु रोग स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
CG Politics: 5 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी इसी माह, शाह फूकेंगे चुनावी बिगूल
शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्रियां दुनिया को कह चुकी हैं अलविदा, एक की मौत तो अब भी बनी है मिस्ट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम बनाने का अभियान प्रारंभ ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम बनाने का अभियान प्रारंभ
Next Article पैरावट की आग में जिंदा जल गया मासूम, राख के साथ मिली बच्चे की लाश… रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?