ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Risali Corporation’s Budget : 211 करोड़ से संवरेगा रिसाली, महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया अपना चौथा बजट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRishali

Risali Corporation’s Budget : 211 करोड़ से संवरेगा रिसाली, महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया अपना चौथा बजट

By Mohan Rao
Published: April 4, 2025
Share
महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया बजट
SHARE

नागरिकों पर कोई नया कर नहीं, महापौर बोलीं- उच्च स्तरीय शहरों में होगी रिसाली की पहचान

रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने शुक्रवार को दो सौ ग्यारह करोड़ का 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत की। महापौर के 15 मिनट के बजट अभिभाषण प्रस्तुत करने के बाद सभापति केशव बंछोर के विशेष सभा में बजट संकल्प पारित कराया। अभिभाषण के बाद नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने चर्चा की शुरूआत की।

Contents
  • नागरिकों पर कोई नया कर नहीं, महापौर बोलीं- उच्च स्तरीय शहरों में होगी रिसाली की पहचान
  • एक नजर आय व्यय पर
  • पार्षद जिनके सुझाव को नोट किया
  • सामान्य सभा में पारित एजेण्डा

महापौर शशि सिन्हा ने अपने बजट अभिभाषण में कहा कि शहर में अपनी उदयगामी पहचान दिलाने में हमारे सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, मितानिन बहनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हम रिसाली को उच्च स्तरीय शहरों के रूप में पहचान दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि विकास का न कोई धर्म होता है न ही कोई जाति और ना ही कोई राजनैतिक दल, बल्कि विकास एक ऐसी धारा है जो हर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की मूल विचार धारा होती है। इस वर्ष भी हम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए कर में बढ़ोत्तरी नहीं कर रहे है। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर ने बजट अभिभाषण में आडोटोरियम निर्माण करने की बात कही। बजट के लिए बुलाए गए विशेष सभा में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि अनुपम साहू, महापौर परिषद के सद्स्य जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, सनीर साहू, संजू नेताम, ममता यादव, डाॅ. सीमा साहू, समेत पक्ष-विपक्ष के पार्षद और अधिकारीगण उपस्थित थे।

बजट के बाद गर्भगृह में बैठे एमआईसी
भोजन अवकाश के बाद सभापति केशव बंछोर ने सामान्य सभा में रखे एजेंडे पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया। दरअसल पार्षद चन्द्रभान ठाकुर एजेण्डा को सदन में रखे जाने के दौरान ही निगम के वित्तीय स्थिति और निगम मद की जानकारी मांगी। प्रभारी आयुक्त कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे द्वारा आय-व्यय की विस्तृत जानकारी देने के बाद पार्षद चन्द्रभान ने यह कहते इस बात पर अड़ गए कि एस.एल.आर.एम. सेंटर की निविदा फिर से बुलाया जाए। पार्षद के समर्थन में महापौर परिषद के सद्स्य जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, ममता यादव, पार्षद जमुना ठाकुर, सोनिया देवांगन, विनय नेताम, रोहित धनकर, पार्वती महानंद ने साथ देते हुए जमीन पर बैठ गए। हालांकि पुनः निविदा बुलाने के पक्ष में केवल 11 पार्षद थे। इसके बाद सभापति ने एस.एल.आर.एम. संचालन के लिए एजेण्डा में शामिल निविदा दर को पारित किए जाने की विधिवत घोषणा की।

एक नजर आय व्यय पर

  • अनुमानित बजट- 211 करोड़
  • राजस्व आय – 62.79 करोड़
  • पूंजीगत प्राप्तिय -148.21 करोड़
  • राजस्व व्यय – 62.78 करोड़
  • पूंजीगत – 148.16 करोड़

पार्षद जिनके सुझाव को नोट किया

शैलेन्द्र साहू – ई.डब्ल्यू.एस. की जमीन को तलाश करने एक समिति बनाया जाए। जिसमें 1 अधिकारी और 5 पार्षद होंगे। तालाबों की सफाई करने के लिए। रमा साहू – पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने विशेष रूप से कार्य योजना तैयार कर अमल किया जाए। धर्मेन्द्र भगत – नेवई मुक्तिधाम में लकड़ी रखने शेड बनाया जाए।

सामान्य सभा में पारित एजेण्डा

  • डी.पी.एस. चैक से कल्याणी मंदिर सड़क चैड़ीकरण कार्य हेतु प्रस्ताव (डी.पी.आर.) प्रस्तुत करने अनुमति।
  • नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत आने वाले क्रं.-1 से 40 तक स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एस.एल.आर.एम. सेंटरों से पुनर्चकित किये जाने योग्य कचरे के पृथकीकरण एवं गीले कचरे खाद तैयार किये जाने कार्य हेतु दर स्वीकृति।
  • अंबेडकर स्कूल स्टेशन मरोदा से सी.आई.एस.एफ. बटालियन नेवई उतई पाटन मुख्य मार्ग तक विद्युतिकरण कार्य हेतु निविदा आमंत्रण की पुष्टि एवं दर स्वीकृति कर बजट आबंटन एवं कार्यादेश।
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिका (भवन, भूमि के कर योग्य संपत्ति मूल्य का निर्धारण) नियम 2021 भवन, भूमि के कर योग्य संपत्ति मूल्य का निर्धारण वर्ष 2025-26।
विशेष: जन और धेनु के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति, जागरूकता का प्रतीक पर्व भी है हरेली
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, छत्तीसगढ़ में पहले दिन 19464 क्विंटल धान का उपार्जन
एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली में 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प
छत्तीसगढ़ के फुटबॉलर पर ठगी का आरोप, नौकरी लगाने के नाम पर 10 बेरोजगारों से 55 लाख की धोखाधड़ी
सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने पहुंची भाजपा नेत्री तुलसी साहू, हाथ जोड़कर किया अभिवादन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ को दी दो नई रेल लाइनों को मंजूरी, सीएम साय बोले- रेल सुविधा के क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन
Next Article श्रीरामनवमी पर 12 प्रखण्डों से निकाली जाएगी शोभायात्रा, 2.5 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?