ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीरामनवमी पर 12 प्रखण्डों से निकाली जाएगी शोभायात्रा, 2.5 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

श्रीरामनवमी पर 12 प्रखण्डों से निकाली जाएगी शोभायात्रा, 2.5 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद

By Mohan Rao Published April 4, 2025
Share
श्रीराम जन्मोत्सव समिति की प्रेसवार्ता
SHARE

श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा लगातार 40वें वर्ष हो रहा भव्य आयोजन

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा 06 अप्रैल को भव्य रूप से श्रीरामनवमी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी। जिसमें जिले के 2.5 लाख से अधिक परिवारों से संग्रहित अन्न से महाप्रसाद बनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विशेष अतिथि समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय और मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, श्री पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे। श्रीरामनवमी के इस आयोजन हेतु समिति द्वारा विगत 24 मार्च से निरंतर तीसरे वर्ष भी “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान भी चलाया गया।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 4 दशकों से निरंतर चला आ रहा यह आयोजन, मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें लगभग 1150 से अधिक मठ-मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकलती हैं जो मुख्य रूप से बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा, भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा, मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा और मां दंतेश्वरी शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल पर एकत्रित होती है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिथि विभिन्न प्रखण्डों से झांकियां भी निकाली जाती है, जिन्हें आयोजन स्थल पर पुरस्कृत किया जाता है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान में विगत 24 मार्च से अब तक जिले के 2.5 लाख से अधिक परिवारों से अन्न संग्रहित किया जा चुका है। इस अन्न से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर महाप्रसाद बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भिलाईवासियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता दी है, वह अभूतपूर्व है। 06 अप्रैल को होने वाले मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। आयोजन संबंधी सारी तैयारियों के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। वहीं समिति के मुख्य शाखा, महिला शाखा और युवा शाखा द्वारा लगातार अपने – अपने प्रखण्डों में आमजनों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्य रूप से समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, जिलाध्यक्ष मदन सेन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्री गण बसंत प्रधान ,जोगिंदर शर्मा ,दीपक मिश्रा , अरविंद वर्मा आदि उपस्थित थे।

अभियान में दिखा भिलाईवासियों का समर्पण
समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष एक मुट्ठी दान -श्रीराम के नाम अभियान चलाया गया। जिसमें पूरे समर्पण भाव से नगरवासियों ने हिस्सा लिया। हर व्यक्ति ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर दान किया। इसी तरह सभी प्रखण्डों में बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखाते हुए इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी प्रत्येक प्रखण्डों से आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही लेजर लाइट शो का भी आयोजन कार्यक्रम स्थल पर किया जा रहा है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao April 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Risali Corporation’s Budget : 211 करोड़ से संवरेगा रिसाली, महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया अपना चौथा बजट
Next Article जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने प्लांट कीआईईडी, चपेट में आया ग्रामीण, एक की मौत एक घायल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?