ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के रिखी क्षत्रिय बीजापुर से लेकर आए देश का सबसे बड़ा ढोल, कर रहें हैं दुर्लभ लोक वाद्ययंत्रों का संग्रह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के रिखी क्षत्रिय बीजापुर से लेकर आए देश का सबसे बड़ा ढोल, कर रहें हैं दुर्लभ लोक वाद्ययंत्रों का संग्रह

By Mohan Rao
Published: May 12, 2025
Share
रिखी क्षत्रिय बीजापुर से लाए सबसे बड़ा ढोल
SHARE

भिलाई। इस्पात नगरी के प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से देश का सबसे बड़ा ढोल लेकर आए हैं। मरोदा सेक्टर स्थित कुहूकी कला ग्राम में यह विशालकाय ढोल पहुंच चुका है। रिखी क्षत्रिय पांच दशक से दुर्लभ लोक वाद्ययंत्रों का संग्रह कर रहे हैं। रिखी का कहना है कि अपनी 5 दशक की खोजयात्रा में पहली बार उन्होंने इतना बड़ा ढोल देखा है।

रिखी क्षत्रिय ने बताया कि बीजापुर जिले के धनोरा ब्लाक के मुसालूर गांव में आयोजित पेन करसाड़ (देव मड़ई) के दौरान उन्हें मुरिया आदिवासी समुदाय के पास यह भोगम ढोल मिला है। रिखी मानते हैं कि लोकवाद्य संग्रह में उन्हें यह बेहद महत्वपूर्ण वाद्य मिला है। उन्होंने बताया कि एक क्विंटल वजनी भोगम ढोल को सरई बीजा की लकड़ी से बनाया जाता है। इसमें बैल या भैंस का चमड़ा मढ़ा जाता है। इसकी लंबाई 3 फीट है और इसका व्यास 2 फीट का है। रिखी का कहना है कि 3 फीट लंबे लोकवाद्य और भी हो सकते हैं लेकिन 2 फीट व्यास का ढोल देश में कहीं नहीं मिलता है। इस भोगम ढ़ोल को बीजापुर जिले में निवास करने वाले मुरिया आदिवासी अपने जात्रा,करसाड़, शादी-ब्याह, जन्म उत्सव एवं मांगलिक कार्यों में परंपरागत रूप से बजाते आ रहे हैं।

देव मड़ई में मिला भोगम ढोल
लोक वाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय ने बताया कि बस्तर के आदिवासी अंचल में अप्रैल माह से देव मड़ई शुरू हो जाती है। हाल ही में बीजापुर जिले के धनोरा ब्लॉक में पेन करसाड़ में देव मड़ई का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीण हजारों की तादाद में पहुंचे। यहां ग्रामीण अपने 100 से ज्यादा देवों को सवारी के साथ लेकर आए। रिखी क्षत्रिय का कहना है- यहां दुर्लभ लोकवाद्य की खोज यात्रा के तहत वह भी पहुंचे थे। यहां दूसरे दिन ग्रामीणों ने अपने अपने लोकवाद्यों का प्रदर्शन अपने देवों के सामने किया। जिसमें ग्रामीण भोगम ढोल लेकर पहुंचे थे। रिखी का कहना है कि पहली बार उन्होंने इतना विशाल ढोल देखा। उन्होंने इसका वहीं के आदिवासियों से निर्माण करवाया और अब यह ढोल उनके संग्रह में शामिल हो गया है।

रिखी के संग्रह में हैं 200 से ज्यादा लोक वाद्ययंत्र
भिलाई स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय की बाल्यकाल से ही लोकवाद्यों में रूचि थी और उन्होंने बेहद कम उम्र से ही इनका संग्रह शुरू कर दिया था। बीएसपी की सेवा में रहते हुए और लोककला की प्रस्तुतियां देते हुए रिखी क्षत्रिय को आसपास और दूर-दराज के ग्रामीण अंचल में जाने का मौका मिलता रहा है। इस दौरान रिखी लगातार दुर्लभ वाद्यों की खोज करते रहते हैं। आज 5 दशक में उनके पास 200 से ज्यादा दुर्लभ लोकवाद्य इकट्ठा हो चुके हैं। जिन्हें देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री से लेकर कई विशिष्ट लोगों और आम लोगों ने हमेशा सराहा है। छत्तीसगढ़ की लोककला के संरक्षण में रिखी क्षत्रिय महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कुम्हारी में लाखों की चोरी, पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर… पाइक के जरिए छत से घुसा था घर में
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक: अधिनियम में संशोधन की अनुशंसा : कलेक्टर के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी दो माह में दें अनुमति
राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
नक्सलियों का प्लान फेल : जवानों को उड़ाने की थी साजिश, प्लांट कर रखा था 8 किलो वजनी आईईडी
पीआर 24×7 की ‘आइडिया चैंपियनशिप’ में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : 11 माह से लापता नाबालिग केरल में मिली, जशपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू… आरोपी गिरफ्तार
Next Article भिलाई में शुरू हुआ किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम, मेकिंग पर मिल रही है 100 फीसीदी की छूट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?