ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी में लाखों की चोरी, पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर… पाइक के जरिए छत से घुसा था घर में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कुम्हारी में लाखों की चोरी, पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर… पाइक के जरिए छत से घुसा था घर में

By Mohan Rao
Published: April 14, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में हुई लाखों की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात व नगदी मिलाकर कुल 13 लाख का मशरुका बरामद किया है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना कुम्हारी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी पकड़ाया है।

बता दें शनिवार को कुम्हारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुमित चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका और उसके भाई का परिवार पूजा में शामिल होने 6 अप्रैल को ओडिशा गए थे। 11 अप्रैल को सुमित चौधरी लौट गया लेकिन बसंत चौधरी नहीं लौटा। रात को सुमित चौधरी अपने भाई के घर गया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह कमरे में गया जहां अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसने अपने बड़े भाई बसंत चौधरी को फोन कर इसकी जानकारी दी।

दूसरे दिन भाई लौटा और इसके बाद चोरी का आंकलन किया गया। अज्ञात चोर ने घर से 2 सेट गले का हार (कान के झूमके, टाप्स के साथ), एक पांच लडी वाला चेन, 7 सेट कान के टाप्स, कान के टाप्स लाकेट के चैन के साथ, 3 सोने कि चेन (एक में लाकेट), 3 सोने की अंगुठी, 1 सोने का सिक्का, 6 छोटे सोने के आइटम, 10 चांदी का सिक्के, 1 चांदी की पायल और 65 हजार नगदी चुरा ले गया। शिकायत पर थाना कुम्हारी में अज्ञात के खिलाफ धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नकबजनी की घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामद कर उनकी गिरफ्तारी करने निर्देश मिले। इसके बाद एएसपी (क्राईम) ऋचा मिश्रा, डीएसपी क्राइम हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय व थाना प्रभारी निरीक्षक जेआर कुर्रे के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर चोर की तलाश में लगाया गया।

इस बीच टीम ने आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर भी लगा रखे थे। इस दौरान घटना स्थल के आसपास एक व्यक्ति की उपस्थिति दिखाई दी जिसकी गतिविधियां संदिग्ध दिखी। इसके आधार पर उस संदिग्ध व्यक्ति  की पहचान महेन्द्र साहू निवासी खदानपारा कुम्हारी के रूप में की गई। महेन्द्र साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पहले गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सूने मकान में उसने पानी के पाईप के जरिये पहले छत पर पहुंचा और उसके बाद सीढ़ी के टावर में लगे लकड़ी के दरवाजे में लोहे के राड़ से छेद कर दरवाजे की कुंडी को खोली। सीढ़ी से नीचे पहले माले में स्थित कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात को एक बैंग में भर लिया और नगदी रकम अपने पास रख ली। सोने चॉदी के जेवरात से भरे बैग को शिकायत कर्ता के घर के पीछे ही झाडियों में छिपा कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने व चांदी के जेवर बरामद कर लिए। वहीं नगदी रकम गुम हो जाना बताया। इस पूरी कार्रवाई में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से एएसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक मुरली कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, राकेश अन्ना, राकेश चौधरी, अजय गहलोत व थाना कुम्हारी से आरक्षक राजकुमार सिंह, बंटी सिंह, विजय धुरंधर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल, बनेंगे 1460 गौधाम
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक : कहा महतारी वंदन योजना के आवेदानों की समय सीमा में हो जांच
पांच किलोमीटर पैदल चलकर मछली नदी के दलधोआ घाट पहुंचे मंत्री अमरजीत भगत…. बांध निर्माण क्षेत्र का किया दौरा
पैसे न होने के कारण सामंथा ने चुना एक्टिंग करियर:बोलीं- फैमिली के पास मेरी हायर एजुकेशन के लिए पैसे नहीं थे
अशोका बिरयानी के दरवाजे पर शव रखकर किया प्रदर्शन, परिजनों को 45 लाख और आजीवन 15 हजार देगा होटल प्रबंधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : कैफे में युवाओं को परोस रहे थे हुक्का, आधी रात पड़ी पुलिस की रेड…. मची अफरा तफरी
Next Article दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?