ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर देवेंद्र यादव की समीक्षा बैठक: निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की ली जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर देवेंद्र यादव की समीक्षा बैठक: निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की ली जानकारी

By @dmin
Published: June 27, 2020
Share
Review meeting of Mayor Devendra Yadav: Information about
Review meeting of Mayor Devendra Yadav: Information about
SHARE

भिलाई। महापौर एवं विधायक भिलाईनगर देवेन्द्र यादव व आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आज निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान भिलाई निगम क्षेत्र में सामाजिक व शासकीय भवनों, गार्डन, तालाब सौंदर्यीकरण और सीसी रोड जैसे स्वीकृति हो चुके अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने एवं प्रगतिरत कार्य को गुणवत्तापूर्वक करते हुए जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। महापौर ने शहर की मुख्य सड़कों के किनारे रंगीन सजावटी लाइट लगाने के कार्य को विस्तार करते हुए सुपेला रोड से गदा चौक, नंदनी रोड से एसीसी चौक तक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान शहर में हरियाली को बढ़ावा देने निगम की ओर से किए जाने वाले पौधरोपण के रूट चार्ट का भी अवलोकन किए।

Contents
  • राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों को लेकर जताई नाराजगी
  • सूअर पलकों पर होगी कार्रवाई

निगम के सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने सभी जोन के आयुक्तों और विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में डेंगू, पीलिया जैसे बीमारियों से रोकथाम एवं विकास कार्य हेतु निगम के द्वारा कराए जा रहे कार्यों को लेकर प्रतिदिन वार्डवार सघन दौरा तथा निर्माण कार्य वाले स्थानों पर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरंतर निरीक्षण करते रहें। महापौर श्री यादव ने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर चुके कार्यों को संविदा की कार्यवाही करते हुए जल्द ही कार्य आदेश जारी कर कार्य को प्रारंभ कराएं।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों को लेकर जताई नाराजगी

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का कार्य स्व सहायता समूह की महिलाओं के विभिन्न रोजगार से सीधा जुड़ा हुआ है, जिसकी लेटलतीफी करने पर महापौर देवेन्द्र यादव ने एनयूएलएम की टीम के मिशन मैनेजर पर नाराजगी जाहिर की तथा प्रगति नगर मार्केट एवं अन्य योजनाओं को लेकर विस्तृत विवरण के साथ पृथक से बैठक करने के निर्देश दिए।

सूअर पलकों पर होगी कार्रवाई

बैठक में सार्वजनिक जगहों पर विचरण कर रहे सूअरों पर भी चर्चा की गई। इसके लिए सूअर पालकों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए, सूअर पकडऩे के अभियान पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई, सूअर पालकों को समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने वाले पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त बैठक में मुक्तिधाम में लकड़ी की पर्याप्त मात्रा, उद्यानों को रखरखाव किए जाने, एलईडी लाइट सिस्टम अपडेट करने, 1100 निदान का प्रचार-प्रसार करने, पिंक उद्यान निर्माण की समीक्षा, यूनीपोल लगाने पर चर्चा, सामुदायिक शौचालयों में पेंटिंग, आकाशगंगा सब्जी मार्केट शिफ्टिंग, साइकिल स्टैंड के लिए निविदा प्रक्रिया, गढ़कलेवा की निविदा प्रक्रिया, विधायक निधि के कार्यों की समीक्षा, एसएलआरएम सेंटर की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा, अमृत मिशन योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा सहित छोटे कार्यों से लेकर बड़े कार्यों की संपूर्ण समीक्षा संयुक्त रूप से की गई! बैठक में निगम के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरूण पाल लहरे, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सुनील अग्रहरी, प्रीति सिंह, महेंद्र पाठक, विभाग प्रमुख एवं अन्य उपस्थित रहे।

भिलाई के रिखी क्षत्रिय बीजापुर से लेकर आए देश का सबसे बड़ा ढोल, कर रहें हैं दुर्लभ लोक वाद्ययंत्रों का संग्रह
आईएनएस चेन्नई से हुआ ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना अब लगा सकेगी लंबी दूरी तक निशाना
नई पहल: रिसाली निगम कार्यालय में अब शुरू हुआ जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र का बनाना
ट्रायसायकल ने बदली गणेश की जिंदगी, दिव्यांगता नहीं बन सकी उनके सपनों की राह में बाधा
कोण्डागांव जिले में किसानों को मिल रही डिजिटल किसान किताब की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel reviews the work of the Department of Energy and CREDA सीएम बघेल ने की ऊर्जा विभाग और क्रेडा के कार्यों की समीक्षा: खारे पानी की समस्या वाले स्थानों को लेकर कही यह बातें
Next Article Emergency services and OPD will continue in BM Shah Hospital बीएम शाह हॉस्पिटल में चालू रहेंगी आपातकालीन सेवाएं व ओपीडी : तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उठाए सुरक्षात्मक कदम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?