ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएम शाह हॉस्पिटल में चालू रहेंगी आपातकालीन सेवाएं व ओपीडी : तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उठाए सुरक्षात्मक कदम
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीएम शाह हॉस्पिटल में चालू रहेंगी आपातकालीन सेवाएं व ओपीडी : तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उठाए सुरक्षात्मक कदम

By @dmin Published June 27, 2020
Share
Emergency services and OPD will continue in BM Shah Hospital
Emergency services and OPD will continue in BM Shah Hospital
SHARE

सीएचएमओ, एडीएम व जोन आयुक्त ने निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों पर जताई संतुष्टि

भिलाई। बीएम शाह हास्पिटल में शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद यहां आम मरीजों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय मानकों को पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मिली एक एमआरडी व कोविड स्क्रीनिंग डॉक्टर सहित एंबुलेंस के मेल नर्स को फिलहाल कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इनमे से दो को शंकराचार्य व एक को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। मेडिकल डायरेक्टर राजेश सिंघल ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी व आपातकालीन सेवाएं यथावत रहेंगी इससे आम मरीजों को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।

Contents
सीएचएमओ, एडीएम व जोन आयुक्त ने निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों पर जताई संतुष्टिआम मरीजों को नहीं है खतरा

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एमआरडी स्क्रीनिंग सेंटर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। वहीं नर्सिंग हॉस्टल को भी 28 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। पॉजिटिव मरीजों के प्रायमरी कान्टेक्ट में आने वाले सभी का आज सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है और सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। डॉ मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सीएचएमओ डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, एडीएम खेमलाल वर्मा, जोन आयुक्त पूजा पिल्लई व निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा ने अस्पताल का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों से संतुष्ट हुए। जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत ही अस्पताल के उन सभी हिस्सों को सेनेटाइज किया गया है।

आम मरीजों को नहीं है खतरा

डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि बीएम शाह हॉस्पिटल आम मरीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। अस्पताल में नए सिरे कोविड स्क्रीनिंग सेंटर बनाया गया है। आम मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं व आपातकालीन सेवा पूर्व की भांति रहेंगी। डॉ मिश्रा ने यह भी कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ ही आम लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है अस्पताल के सभी डॉक्टर व स्टाफ पूरी एहतियात व सुरक्षा मानकों के तहत लोगों को उपचार कर रहे हैं।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 27, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Review meeting of Mayor Devendra Yadav: Information about महापौर देवेंद्र यादव की समीक्षा बैठक: निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की ली जानकारी
Next Article Blind murder case solved: Mutual dispute between friends अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: दोस्तों के बीच आपसी विवाद बना हत्या की वजह, ऐसे पकड़ में आए आरोपी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?