रायपुर। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेडिया के पति रविन्द्र भेंडिया का बीतीरात आकस्मिक निधन हो गया। रविन्द्र भेंडिया का बीती रात 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविन्द्र भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
रिटायर्ड आईपीएस रविन्द्र भेंडिया का हार्टअटैक से निधन… सीएम बघेल ने जताया शोक
By
@dmin

Retired IPS Ravindra Bhendia dies of heart attack



