ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धोनी के आलोचकों पर भड़के प्रज्ञान ओझा, कहा- एक अकेला सबकुछ नहीं कर सकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

धोनी के आलोचकों पर भड़के प्रज्ञान ओझा, कहा- एक अकेला सबकुछ नहीं कर सकता

By @dmin
Published: October 5, 2020
Share
धोनी के आलोचकों पर भड़के प्रज्ञान ओझा, कहा- एक अकेला सबकुछ नहीं कर सकता
धोनी के आलोचकों पर भड़के प्रज्ञान ओझा, कहा- एक अकेला सबकुछ नहीं कर सकता
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया, लेकिन फिर लगातार तीन मैचों में हार झेली। इसके बाद टीम ने 4 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में जबर्दस्त वापसी करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच से पहले सीएसके का टॉप-ऑर्डर फ्लॉप हो रहा था और ऐसे में मिडिल ऑर्डर पर काफी दबाव पड़ रहा था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम हो रहे थे, जिसके बाद से वह आलोचकों के निशाने पर थे। प्रज्ञान ओझा अब धोनी के सपोर्ट में सामने आए हैं, उन्होंने कहा कि एक ही शख्स सबकुछ नहीं कर सकता है।
इस सीजन में धोनी की बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों पर सवाल खड़े हुए इसके अलावा उनकी फिटनेस को लेकर भी आलोचकों ने निशाना साधा। पूर्व क्रिकेट ओझा धोनी के सपोर्ट में सामने आए हैं। उन्होंने स्पोट्र्स टुडे पर कहा, ‘एक टीम गेम में, एक अकेला शख्स सबकुछ नहीं कर सकता है। वह टीम की कप्तानी, लगातार रन बनाना अकेले नहीं कर सकता, तो सभी को योगदान देना ही पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर टीम ने जल्द विकेट नहीं गंवाए होते या फिर केदार जाधव ने वैसी बैटिंग की होती जैसा टीम उनसे चाहती थी, तो मुझे नहीं लगता कि धोनी राशिद खान के ओवरों में इतना डिफेंसिव होकर खेलते, क्योंकि वो अपना विकेट गंवा नहीं सकते थे।
ओझा ने कहा, ‘अगर धोनी ने अपना विकेट गंवा दिया होता, तो आप जडेजा की हाफसेंचुरी नहीं देख पाते, वह हाफसेंचुरी बना सके क्योंकि दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी ने हर स्टेज पर अपना बेस्ट दिया है।Ó किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शेन वॉटसन ने नॉटआउट 83 और फैफ डु प्लेसी ने नॉटआउट 87 रन बनाए और टीम ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से सीएसके के हार का क्रम भी टूटा। इस जीत के साथ सीएसके प्वॉइंट टेबल में आखिरी पायदान से छठे पायदान पर आ गया है।

Bhilai : कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का आयोजन, हजारों दियों की रोशनी से जगमगाई सड़क, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही सरकार, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर बोली भाजपा
शराब के नशे में धुत ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने हॉस्टल में घुस किया था ये कांड, हुआ सस्पेंड, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण
अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री: सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल व भडि़सार जलाशय निर्माण सहित यह की घोषणाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार लोन मोरेटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: सरकार व आरबाईआई को दिया एक हफ्ते का समय… अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को
Next Article Retired IPS Ravindra Bhendia dies of heart attack रिटायर्ड आईपीएस रविन्द्र भेंडिया का हार्टअटैक से निधन… सीएम बघेल ने जताया शोक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?