ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : रिटायर्ड सीआईएसएफ के कमांडेंट से साढ़े सात की ठगी, गैस एजेंसी के नाम पर ऐसे हुआ फ्रॉड
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : रिटायर्ड सीआईएसएफ के कमांडेंट से साढ़े सात की ठगी, गैस एजेंसी के नाम पर ऐसे हुआ फ्रॉड

By Mohan Rao Published December 9, 2023
Share
Fraud - फ्रॉड धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में रहने वाले सीआईएसएफ के रिटायर्ड कमांडेंट के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। गैस एजेंसी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वेबसाइट के जरिए शातिरों ने  रिटायर्ड कमांडेंट से 7 लाख 54 हजार रुपए अलग अलग किश्तों में जमा करा लिए। रुपए जमा कराने के बाद न तो उसे गैस एजेंसी मिली और न ही उसके रुपए वापस हुए। इस मामले में हैरान परेशान रिटायर्ड कमांडेंट पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 416/32, सड़क नंबर-9 आशीष नगर पश्चिम रिसाली निवासी निर्मल कुमार टोप्पो ने उज्ज्वला योजना के तहत भारत पेट्रोलियम करपोरेशन लिमिटेड से गैस एजेंसी खोलने के लिए गूगल पर सर्च किया। इसके बाद जो वेबसाइट दिखी उसमें रजिस्ट्रेशन किया। इसके लिए उसने अपना मोबाइल नंबर 7766833062 और ईमेल nktoppo45@gmail.com दर्ज किया। मोबाइल नंबर व इ-मेल दर्ज करने के बाद अभिनव पाटिल नाम से एक शख्स ने अपने आप को भारत पेट्रोलिय कंपनी का अधिकारी बताकर मोबाइल नंबर 8961190481 से फोन किया।  इसके बाद उसने गैस एजेंसी खोलने के लिए लगने वाली फारमेलटीज के बारे में बताया।

वाटसऐप पर भेजे फार्म व दस्तावेज
इसके बाद निर्मल टोप्पों के ईमेल आईडी पर एक फार्म भेजा गया। इस फार्म को भरकर निर्मल टोप्पों ने मोबाइल नंबर 8961190481 के वाटसअप पर भेज दिया। निर्मल टोप्पो ने 12 जुलाई 23 को उक्त मोबाइल पर अपने जमीन का कागजात, पैन-कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र ,जन्म  प्रमाण सर्टिफिकेट आदि की फोटो खींचकर अभिनव पाटिल को भेज दिया। इसके बाद 23 अगस्त 2023 को भारत गैस एजेंसी का एप्रुअल लेटर उनके मेल आईडी पर support@lpgvitarakschayan.in से पहुंचा। इस बीच पाटिल से निर्मल टोप्पों की बातचीत हो रही थी।

रजिस्ट्रेशन से शुरू हुआ रुपए वसूली का खेल
इस दौरान सुशांत कुमार पाढी नोडल आफिसर ऐरिया मैनेजर व मिस्टर अभिनव मंडल एलपीजी डिलर से बातचीत हुई। टेंडर पास होने के बाद प्रोसेस ऑफ डक्यूमेंट के लिए 15,500 रुपए की मांगे गए। निर्मल टोप्पो ने एनईएफटी के जरिए भारत पैट्रोलियम करपोरेशन लिमिटेड ने नाम पर कोटेक महिन्द्रा बैक के अकाउंट नंबर 7447871057 आईएफएससी कोड KKBK000957 कोटक महिंद्रा बैंक मुंबई फोर्ट महाराष्ट्र में भेजने कहा। इसके बाद एसबीआई सिविक सेंटर भिलाई से एनईएफटी द्वारा 15500 रुपए भेज दिए। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेशन, लाईसेंस, एग्रीमेंट, इशोंरेंस, एनओसी, सिक्योरिटी डिपासिट आदि के नाम पर 31 अगस्त 2023 को भारत पेट्रोलियम कार्पोरेंशन  लिमिटेड के नाम पर एचडीएफसी बैक के एकाउंट नंबर 50100584267100 आईएफएससी कोड HDFC0000060 एचडीएफसी बैंक फोर्ट मुंबई महाराष्ट्र के नाम पर 97,500 रुपए भेजा। 8 सितंबर 2023 को 4,92,500 रुपए और 14 सितंबर 2023 को 148,500 एनईएफटी के जरिए भेजा।

वेरिफिकेशन का मेल आया लेकिन नहीं पहुंचे अफसर
इसके बाद 14 सितंबर को 2023 को ई मेल आईडी info@bpcllpg.in  से मेरे मेल आईडी में वेरिफिकेशन एवं सर्वे के नाम पर लेटर आया। सर्वे लेटर में जिक्र किया गया कि 4 अक्टूबर 2023 को कंपनी से 7 से 10 लोग और स्टेट से 3 लोग पहुंचेंगे और एरिया वेरीफिकेशन करेंगे। साथ ही एनओसी एवं अन्य दस्तावेज व एक सहायक भी देंगे जो एलपीजी गोदाम/आफिस आदि का सेटप करने में मदद करेंगे । इसके बाद से उन तीनों का फोन बंद आने लगा। न तो कोई वेरीफिकेशन के लिए आया और न उनसे बात हो रही है। उनके नहीं पहुंचने पर निर्मल टोप्पो एचडीएफसी बैंक रिसाली पहुंचा और जिस एचडीएफसी बैक को एनएफटी किया था उसे चेक करने पर पता चला कि वह विनोद नाम से था।  इसके बाद निर्मल टोप्पो को आभास हुआ कि अभिनव पाटिल, शुशांत पाढी एवं अभिनव मंडल नाम के तीन लोगों द्वारा भारत पेट्रोलियम गैस का ऐजेन्सी दिलाने का झांसा देकर रुपए ठग लिए। यह भी हो सकता है इन लोगों ने अपने नाम भी फर्जी बताए हों। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao December 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : बिलासपुर से एरनाकुलम, तिरुनावेली व चेन्नई जाने वाली ट्रेनों का बदला रूट… रेलवे ने बताई यह वजह
Next Article Rolling Block System : रेल रखरखाव व मरम्मत के लिए बेहतर सिस्टम… जानिए कैसे करता है काम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?