ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जलाशय तो लबालब हो गए पर इन जिलों में औसत से कम बरसा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जलाशय तो लबालब हो गए पर इन जिलों में औसत से कम बरसा पानी

By Sonu Sahu
Published: July 12, 2023
Share
SHARE

भिलाई । 15 दिनों की बारिश से छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जलाशय लबालब हो चुके हैं और छलकने को बेताब लगे है। इस साल हुई वर्षा को बांधों में जलभराव के लिहाज से संतोषजनक बताया जा रहा है। इधर, एक ओर जहां राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है तो दूसरी ओर कई क्षेत्रों में औसत से कम वर्षा हुई है।

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, सरगुजा में औसत से 63 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद बेमेतरा में 56 फीसद कम वर्षा हुई है। दुर्ग व आसपास के इलाकों में बादल 21 फीसद कम बरसें हैं। जून-जुलाई के 15 दिनों की बारिश में छत्तीसगढ़ के बड़े जलाशयों में लबालब पानी भर चुका है। जल संसाधन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 12 बड़े बांधों में से गंगरेल, मिनीमाता बांगो, दुधावा, तांदुला, सिकासर, सोंढूर, खरंग, मनियारी आदि बांधों में जल स्तर आधे से ज्यादा भर चुका है। धमतरी के सोंढूर में सबसे अधिक 86 प्रतिशत जलभराव हो चुका है।

प्रदेश में कुल 41 छोटे-बड़े बांधों में जल स्तर की स्थिति पर गौर करें तो सभी बांधों में औसत 60 प्रतिशत से अधिक पानी भर चुका है। सिर्फ बिलासपुर के अरपा भैसाझार, रायगढ़ के केलो और महासमुंद के कोडार में जलस्तर 40 प्रतिशत से कम है। अधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अन्य बांधों में जल स्तर बेहतर है। जुलाई महीने की बारिश में ही प्रदेश के बड़े बांधों का जल स्तर संतुष्टिजनक है। कई जिलों में जुलाई महीने में लगातार बारिश ने वर्ष 2021 और 2022 का रिकार्ड भी तोड़ दिया है।

प्रदेश के कई जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक बस्तर में -34 प्रतिशत, सरगुजा में -63 प्रतिशत, नारायणपुर में -41 प्रतिशत, कांकेर में -36 प्रतिशत,कबीरधार, जशपुर, जांजगीर में -40 प्रतिशत, दुर्ग में -21 प्रतिशत और बेमेतरा में – 56 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

Big Breaking: चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाए 11 नए अध्यक्ष
पीएलजीए ने ली अरनपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- सरकार के हमलों का जवाब, घटनास्थल पहुंचे डीजीपी
Breaking News : CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा- सरकारी कर्मचारियों का DA 4%, संविदाकर्मियों का वेतन 27% बढ़ा
बढ़ते भारत के साथ बदलते स्टेशन : रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर स्टेशनों की बदल रही तस्वीर… 1354 करोड़ हो रहे खर्च
देश के 122 शिक्षा संस्थानों के बीच रूंगटा आर-1 समूह को मिला न्यू नॉर्मल अवॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसडीएम ज्योति मौर्य के “प्रेमी” बुरे फंसे, सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई के आदेश
Next Article विधायक देवेन्द्र की सराहनीय पहल, कल से लीज रजिस्ट्री के लिए लगेगा कैम्प, मुफ्त होंगे सारे काम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?