ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के लिए राहतभरी खबर : थम गया कोरोना का कहर, कई जिलों में नहीं मिल रहे नए मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ के लिए राहतभरी खबर : थम गया कोरोना का कहर, कई जिलों में नहीं मिल रहे नए मरीज

By Mohan Rao
Published: November 19, 2022
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों  का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगभग थम सी गई है। यह सरकार और प्रदेशवासियों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य में कोरोना जांच की 18 नवम्बर की रिपोर्ट के अनुसार मात्र दो जिले बालोद में एक और दुर्ग जिले में 6 व्यक्ति नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि शेष जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंक है। राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे है।

कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर में राजधानी रायपुर सहित, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले में स्थिति भयावह हो गई थी, लेकिन राज्य सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए जिस तरह से कदम उठाए, उसमें सफलता मिली है।राज्य सरकार ने जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन लगाए।साथ में कोरोना गइडलाइन का सख्ती से पालन कराया और लोगों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।राज्य सरकार ने दूसरी तरफ प्रतिदिन होने वाले जांच की संख्या बढाकर पॉजिटिव लोगों को आइसोलेट कर उनका इलाज कराया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने नए पॉजिटिव केस को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान को भी पूरी प्राथमिकता के साथ चलाया, जिसकी वजह से नए पॉजिटव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई।

ताजा हालात की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 18 नवंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के नये मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। राज्य के मात्र दो जिलों बालोद में एक और दुर्ग जिले में 6 नये पॉजीटिव मरीज मिले हैं। शेष जिलों में कोई भी नया केस कोविड-19 टेस्ट में नहीं मिला है। राज्य के राजनांदगांव, बेमेतरा, गरियाबंद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, बस्तर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर एवं कोण्डागांव में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ्य होने और नये मामलों के कम होने से कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं।

खरीफ फसलों को मवेशियों से बचाने पूरे प्रदेश में प्रारंभ हुआ रोका-छेका अभियान: सीएम ने वीडियो कॉलिंग से की चर्चा
भिलाई शहर को पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का मिला राष्ट्रीय अवार्ड….. महापौर देवेंद्र यादव व आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ऑनलाइन लिया अवार्ड
छत्तीसगढ़ में कका अउ भैय्या की जोड़ी मचा रही धूम-रत्नावली, प्रदेश की जनता कांग्रेस से संतुष्ठ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेश के जिलों के लिए मुख्य अतिथि घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र
चार राज्यों में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि…. दूसरी लहर की दहलीज पर भारत…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 14264 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला कांस्टेबल जो सड़क पर लेती है बच्चों की क्लास, CG के IPS दीपांशु काबरा भी हुए कायल.. ट्वीट कर लिखी यह बात
Next Article Big achievement : दुर्ग के चमन ने हिमाचल के माउंट फ्रेंडशिप पीक पर फहराया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का झंडा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?