ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना से राहत: लगातार घट रहे मामले… टीकाकरण भी पहुंचा डेढ करोड़ के करीब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में कोरोना से राहत: लगातार घट रहे मामले… टीकाकरण भी पहुंचा डेढ करोड़ के करीब

By @dmin
Published: September 4, 2021
Share
प्रदेश में 21 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं
प्रदेश में 21 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण अपने अंतिम चरण में है। रोजाना जांचे जा रहे सैंपलों में पॉजिटिविटी दर लगातार कम हो रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश भर से कुल 26 हजार 934 सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान पॉजिटिविटी दर 0.14 फीसदी रही। जांचे जा रहे सैंपलों की अपेक्षा पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है। वहीं टीकाकरण के मामले में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। अब तक डेढ़ करोड़ के करीब लोगों को कोरोना वैक्सीन दे दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मात्र 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस बीच प्रदेश के अलग अलग जिलों से कुल 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 4 हजार 565 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 9 लाख 90 हजार 628 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण एक मरीज की जान गई है। इसके साथ ही कुल मौतों की संख्या 13556 हो गई है। प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 381 है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 17 जिलों से एक भी कोरोना का केस नहीं आया।

पहली व दूसरी मिलाकर अब तक 1.47 करोड़ को लगा टीका
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक प्रदेश में 45 प्लस वाले 92 फीसदी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई है। प्रदेश में पहली व दूसरी डोज मिलाकर अब तक 1 करोड़ 47 लाख 84 हजार 39 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दे दी गई है। इनमें से 1 करोड़ 13 लाख 97 हजार 1 लोगों ने कोरोना की पहली डोज ली है और 33 लाख 87 हजार 38 लोगों ने दोनों डोज ले ली है।

भिलाई इस्पात विकास विद्यालय के कक्षा 1 में प्रवेश जारी…. 27 फरवरी होगी पंजीयन की अंतिम तिथि
दूर हुई जीवन की कठिनाई, महतारी वंदन योजना से जिंदगी में रोशनी आई
क्षमा मांगने से बड़ा क्षमा करने वाला होता है, दिंगबर जैन समाज में शुरू हुआ दशलक्षण महापर्व, पहले दिन उत्तम क्षमाधर्म का पूजन
राज्यपाल डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ काव्य संग्रह का किया विमोचन
टीम इंडिया की जर्सी पर अब NIKE की जगह MPL…. BCCI ने बनाया नया किट स्पॉन्सर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: The country's foreign exchange reserves at the highest level बड़ी खबर: उच्चतम स्तर पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 633 अरब डॉलर के पार पहुंचा
Next Article छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 12 नए मामले, कोई मौत नहीं, लगीं चार करोड़ वैक्सीन खुराक देश में कोरोना: तीन दिन से लगातार 40 हजार पार मामले…. बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार नए संक्रमित

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?