ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में ढील, गंभीर हो सकती है भारत की स्थिति, जुलाई तक 21 लाख कोरोना केस की संभावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लॉकडाउन में ढील, गंभीर हो सकती है भारत की स्थिति, जुलाई तक 21 लाख कोरोना केस की संभावना

By @dmin
Published: May 25, 2020
Share
situation may be serious
situation may be serious
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लॉकडाउन-4 में छूट के बाद से भारत में हर दिन कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हाल यही रहे तो जुलाई तक भारत में 21 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो जाएंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन ने ही मई में संक्रमितों की संख्या एक लाख पहुंचने का दावा किया था।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में बॉयोस्टैटिस्टिक्स और महामारी रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर भ्रमर मुखर्जी ने भारत के लिए तैयार किए गए एक मॉडल के जरिए जानकारी दी कि यहां स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रोफेसर भ्रमर मुखर्जी का कहना है कि भारत में संक्रमण के मामलों का बढऩा अभी कम नहीं हुआ है, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले हर 13 दिन में दोगुने हो रहे हैं। ऐसे में सरकार का लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों में ढील देना मुश्किलें बढ़ा सकता है।
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी और मुखर्जी की टीम ने भारत में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर्स की कमी पर भी चिंता जाहिर की है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में इस समय तकरीबन 7,14,000 हॉस्पिटल बेड हैं जबकि साल 2009 में ये संख्या लगभग 5,40,000 थी।

मुखर्जी का दावा सही साबित हुआ

इससे पहले प्रोफेसर मुखर्जी की टीम ने ही अप्रैल में सबसे पहले बताया था कि मध्य मई तक भारत में संक्रमितों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो जाएगी। अब मुखर्जी की टीम का अनुमान है कि भारत में जुलाई की शुरुआत तक 6,30,000 से 21 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

आईआईटी भिलाई और आईएमटी नॉर्ड यूरोप (फ्रांस) के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूती देने एमओयू
भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में सामने आए 38310 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई छह लाख से भी कम
Bhilai Breaking : बारिश में डूब गई आकाशगंगा, दुकानों में घुसा पानी…. तस्वीरों में देखें मार्केट का हाल
भिलाई के पॉश कॉलोनी में लाखों की चोरी, घर की दीवार फांदकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
कांकेर में जवान ने खुद को मारी गोली, तीन दिन के भीतर दूसरी घटना, घायल रायपुर रेफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार कोरोना की वैक्सीन बनते ही मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है देश, भारत भी नहीं है पीछे
Next Article लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?