ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर-सिरपुर के बीच शुरू हुई एसी बस सेवा, पर्यटकों के रहने-खाने का भी इंतजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रायपुर-सिरपुर के बीच शुरू हुई एसी बस सेवा, पर्यटकों के रहने-खाने का भी इंतजाम

By @dmin
Published: November 24, 2019
Share
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पर्यटन स्थल सिरपुर के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट- www.tourism.cg.gov.in को भी इस मौके पर लॉन्च किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अनेक सुरम्य प्राकृतिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें हैं । पर्यटन विभाग के साथ-साथ संस्कृति विभाग और ग्रामोद्योग विभाग को मिलकर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा ।
पहले नहीं दिया गया ध्यान, अब देंगे
कार्यक्रम में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पिछली सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में मोटल बनाए गए थे पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया था। अब सरकार पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगी। पर्यटन विभाग की इस नई वेबसाइट में छत्तीसगढ़ राज्य के पयर्टन से सम्बन्धी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं । इसमें अब पर्यटकों को पर्यटन मंडल द्वारा संचालित इकाईयों रिसोर्ट और मोटल में ऑन लाईन आरक्षण की सुविधा भी मिल सकेगी।
जानकारी के अनुसार सिरपुर जाने के लिए पर्यटकों को शनिवार और रविवार को एसी बस की सुविधा मिलेगी। यह बस तेलीबांधा स्थित होटल जोहार छत्तीसगढ़ रायपुर से रवाना होगी। इसके लिए टिकट रेलवे स्टेशन और संस्कृति विभाग स्थित पर्यटन सेंटर से ली जा सकती है। बस का बेसिक किराया 370 रुपए है, इसके अलावा 600 रुपए में दोपहर का भोजन और शाम की चाय दी जाएगी, 1200 की टिकट में रुकने की सुविधा को भी शामिल किया गया है। इस टूर से जुड़ी अन्य जानकारियां 18001026415 और 0771-4224999 पर भी संपर्क कर ली जा सकती हैं।

दुर्ग में युवक पर कटर से वार, दोस्त ने ही दिया वारदात को अंजाम… गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस… बीते 24 घंटों के दौरान 18 जिलों से एक भी नया मामला नहीं
विस अध्यक्ष महंत ने दुर्ग विधानसभा में बूथ स्तर पर किया दौरा, कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
एनकाउंटर पर बोले सीएम साय, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, जवानों की शहादत पर जताई संवेदना
बाजार खुलते ही बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों ने जलाए 9 वाहन, खदान के लिए चल रहा था पहाड़ों को काटने का काम
Next Article बंद कर दीजिए डायट पिल्स लेना, हो सकते हैं इटिंग डिसऑर्डर का शिकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?