ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग से दुष्कर्म : प्रैग्नेंट हुई तो मां के साथ मिलकर करवाया गर्भपात… मां-बेटा गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

नाबालिग से दुष्कर्म : प्रैग्नेंट हुई तो मां के साथ मिलकर करवाया गर्भपात… मां-बेटा गिरफ्तार

By Mohan Rao Published July 27, 2024
Share
आरोपी मां बेटा गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया है। युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस बीच नाबालिग प्रैग्नेंट हो गई तो उसने अपनी मां को सारी बताई। इसके बाद मां व बेटे ने मिलकर नाबालिग का गर्भपात करा दिया। इस मामले में नाबालिग व उसके परिजनों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया और आरोपी मां-बेटा को गिरफ्तार किया गया। यह पूरा मामला थाना तुमला क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार तुमला थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय किशोरी ने परिजनों के साथ 2 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 18 मार्च 2023 की रात को सुमित डनसेना ने शादी करने का प्रलोभन दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ लेजाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया। उस दौरान लड़की नाबालिग थी। बार बार दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो गई। यह बात सुमित डनसेना ने अपनी मां को बताया।

मां के कहने पर सुमित डनसेना ने लड़की को अपने घर में ले गया। जहां पर उसकी मां ने सुमित को गर्भपात की दवाई लाने भेज। सुमित दवाई लेकर पहुंचा तो उसने लड़की को मां गर्भपात की गोली खिला दी, इससे प्रार्थिया का गर्भ उतर गया। अब जब लड़की ने उससे शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाने में शिकायत की बात पता चलने पर आरोपी सुमित फरार हो गया। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। विवेचना दौरान मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि सुमित डनसेना अपने बड़े भाई के ससुराल ग्राम टांगरजोर जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) में छिपा हुआ हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। सुंदरगढ़ में घेराबंदी कर सुमित डनसेना को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया। उसकी मां को भी महिला कर्मचारियों के सहयोग से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी सुमित डनसेना (20) व सरोजनी डनसेना (40) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक जेम्स खलखो, आरक्षक सुजीत खाखा, देवसिंह एक्का, महिला आरक्षक सरोजनी खलखो का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao July 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : 10 साल पहले लापता हुई नाबालिग अब इस हाल में मिली… कबीरधाम पुलिस ने यूपी से किया रेस्क्यू
Next Article नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोगों की समस्याएं सुलझाने दिए निर्देश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?